फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   diya aur baati hum actress prachi tehlan misbehaved Delhi Police have registered an FIR against four persons for allegedly chasing TV actress Prachi Tehlan

दिल्ली में टीवी अभिनेत्री के साथ बदसलूकी, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2021 08:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Feb 2021 08:43 AM IST
विज्ञापन
diya aur baati hum actress prachi tehlan misbehaved Delhi Police have registered an FIR against four persons for allegedly chasing TV actress Prachi Tehlan
प्राची तेहलान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टीवी सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में आरजू राठी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्राची तेहलान के साथ रोहिणी इलाके में बदसलूकी मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय आरोपी नशे की हालत में थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टीवी सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में आरजू राठी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्राची तेहलान के साथ रोहिणी इलाके में बदसलूकी का मामला सामने आया था। शराब के नशे में धुत कार सवार चार युवकों ने उनकी कार पीछा किया और अपार्टमेंट पहुंचने पर गाली-गलौज की। 
विज्ञापन


प्राची की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पीतमपुरा निवासी कशिश मदान, आशीष, अक्षय कपूर और चिराग बुद्धिराज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में अभिनेत्री प्राची तेहलान ने कहा कि वे पति रोहित सरोहा के साथ रोहिणी सेक्टर-14 में रहती हैं। वे राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबाल खिलाड़ी रह चुकी हैं। रविवार देर रात वे पति के साथ रूपनगर स्थित अपने मामा के घर से लौट रही थीं। 

पीतमपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल के पास उनकी कार के आगे एक कार चल रही थी। वह कार चालक ने अचानक बीच रास्ते में रोक दी। काफी हार्न बजाने के बावजूद उन्होंने कार नहीं हटाई। उनके पति अपनी गाड़ी लेकर किसी तरह इस कार के बगल से निकल गए तो कार में मौजूद युवक उनकी कार का पीछा करने लगे।

वे अपने अपार्टमेंट में पहुंचीं तो चारों युवक अंदर घुस गए और बदसलूकी करने लगे। उन्होंने दंपती से गाली-गलौज भी की। प्राची ने बताया कि आरोपी 6 किमी से उनका पीछा कर रहे थे। वे उन्हें घर नहीं जाने देने की बात कह रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed