{"_id":"5f231dc98ebc3e63946900bf","slug":"diesel-in-delhi-cheaper-by-rs-8-36-ashram-news-noi5268179159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में डीजल 8.36 रुपये सस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में डीजल 8.36 रुपये सस्ता
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने डीजल पर वैट में 13,25 फीसदी की कटौती की है। इससे डीजल की कीमत में प्रति लीटर 8.36 रुपये की कमी आई है। राजधानी में डीजल अब 82 रुपये के बजाय 73.64 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में डीजल पर वैट में कटौती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अब 30 फीसदी की जगह दिल्ली में डीजल पर वैट 16.75 फीसदी लगेगा। मुख्यमंत्री का मानना है कि कैबिनेट के इस फैसले से अर्थव्यवस्था की गति मिलेगी।
कैबिनेट की फैसले की जानकारी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने के लिए एक अहम निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब डीजल पर वैट 30 प्रतिशत से घटा कर 16.75 प्रतिशत कर दिया गया है। इस भारी भरकम कटौती के बाद दिल्ली में डीजल के दाम 8.36 पैसे कम हो जाएंगे। बुधवार तक जो डीजल 82 रुपये में मिल रहा था, अब वह डीजल 73.64 रुपये में मिलेगा।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के उद्यमियों, व्यापारियों और आम लोगों की तरफ से डीजल के दाम काम करने की लगातार मांग आ रही थी। कीमतें ज्यादा होने से हर वर्ग को परेशानी हो रही थी। इससे उनके बजट पर असर पड़ रहा था। इसे देखते हुए सरकार ने वैट घटाने का फैसला लिया है। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि इस फैसले से दिल्ली की अर्थव्यवस्था को गति देने में बहुत बड़ी मदद मिलेगी।