फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delivery boy showed bravery and got the robbers caught four miscreants in the car were running away after looting

दिल्ली: डिलीवरी ब्वॉय ने बहादुरी दिखा लूटेरों को पकड़वाया, लूटपाट कर भाग रहे थे कार सवार चार बदमाश

Tue, 08 Jun 2021 11:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 08 Jun 2021 11:24 PM IST
सार

चाकू लिए हुए बदमाशों को देखकर गणेश डर गया और उसने जेब से 570 रुपये निकालकर बदमाशों को दे दिए। पैसे लेकर बदमाश कार में सवार होकर द्वारका सेक्टर-14 मेट्रो स्टेशन की ओर जाने लगे।

विज्ञापन
delivery boy showed bravery and got the robbers caught four miscreants in the car were running away after looting
फूड डिलीवरी, फाइल फोटो - फोटो : pixabay

विस्तार

द्वारका नॉर्थ इलाके में सोमवार देर रात डिलीवरी ब्वॉय ने बहादुरी दिखाते हुए लूटपाट करने वाले कार सवार तीन बदमाशों को पकड़वा दिया। एक बदमाश कार से उतरकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बदमाश डिलीवरी ब्वॉय से लूटपाट कर भाग रहे थे।

विज्ञापन


नजफगढ निवासी गणेश यादव (24) फूड डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। सोमवार रात वह अपनी बाइक से डिलीवरी लेने के लिए द्वारका सेक्टर-14 स्थित मैकडोनाल्ड आ रहा था। करीब सवा 12 बजे डिस्पेंसरी के पास स्विफ्ट कार उसके सामने आकर रुकी। गणेश के मुताबिक कार से तीन युवक बाहर निकले। उन लोगों ने चाकू मारने की धमकी देकर नकदी निकालकर देने के लिए कहा।
विज्ञापन


चाकू लिए हुए बदमाशों को देखकर गणेश डर गया और उसने जेब से 570 रुपये निकालकर बदमाशों को दे दिए। पैसे लेकर बदमाश कार में सवार होकर द्वारका सेक्टर-14 मेट्रो स्टेशन की ओर जाने लगे। गणेश ने भी 112 नंबर पर लूटपाट की शिकायत करने के बाद बदमाशों की कार का पीछा करने लगा। गोल चक्कर के पास पहुंचने पर गणेश ने पीसीआर वैन को देखकर उसमें तैनात पुलिसकर्मियों को लूटपाट और बदमाशों की कार के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कार को रोक लिया। यह देखकर चाकू लिया हुआ युवक कार से उतरकर फरार हो गया। जबकि पुलिसकर्मियों ने कार चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नजफगढ़ निवासी रोहित सिंह, यश कुमार और सुमित बनर्जी के रूप में हुई है। पुलिस इनके खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाश की तलाश में जुट गई है। साथ ही बदमाशों ने पूछताछ कर आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed