फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Deliberations on the confluence of engineering and literature at DTU

Delhi News: डीटीयू में इंजीनियरिंग और साहित्य के मेल पर मंथन

Wed, 07 Oct 2026 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on the confluence of engineering and literature at DTU
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में बुधवार को इक्वेशंस, कोड्स एंड स्टोरीज विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें भौतिक वैज्ञानिक और लेखक प्रो. एचसी वर्मा ने मुख्य व्याख्यान दिया। उन्होंने तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्रों के बीच संबंधों पर विचार साझा किए। इसके बाद इंजीनियरिंग और साहित्य के तालमेल पर पैनल चर्चा हुई। इसमें डीटीयू के कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा, प्रो. रितु सहगल और प्रो. राजेश्वरी पांडेय समेत अन्य शिक्षक शामिल हुए। कुलपति ने कहा कि बेहतर इंजीनियर में सवाल पूछने और नई सोच विकसित करने की क्षमता जरूरी है। सेमिनार में एआई, सिंथेटिक बायोलॉजी और ऑटोनॉमस सिस्टम के बढ़ते प्रभाव के बीच इंजीनियरिंग शिक्षा में कल्पनाशीलता और मानवीय सोच की जरूरत पर चर्चा हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed