फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi's weather to change, light rain and strong winds expected

Delhi News: बदलेगा दिल्ली का मौसम, हल्की बारिश और तेज हवाओं के आसार

Wed, 07 Oct 2026 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi's weather to change, light rain and strong winds expected
-9 अक्तूबर को 32 डिग्री के आसपास रहेगा अधिकतम तापमान, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दो दिन से तेज धूप और गर्मी का सामना कर रही दिल्ली में 9 अक्तूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हाल के दिनों में तापमान 35 से 37 डिग्री तक पहुंचने के बाद इसमें गिरावट से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, बादलों और धूप की आवाजाही के बीच उमस बनी रह सकती है।
विज्ञापन

आउटिंग से पहले मौसम पर नजर : वीकेंड पर पार्कों, स्मारकों और खुले स्थानों में घूमने की योजना बना रहे लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को ध्यान में रखना होगा। बारिश की संभावना सुबह से दोपहर तक अधिक है। इसके बाद मौसम में सुधार हो सकता है। दिल्ली के उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, नई दिल्ली, मध्य, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के बाद तापमान में गिरावट : आईएमडी के अनुसार 5 अक्तूबर को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज हुआ था, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था। अब तापमान में गिरावट से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि उमस बढ़ने पर पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ लेते रहना बेहतर होगा।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article