{"_id":"2f7070784ed4d6d8d0063dd6cc773832","slug":"woman-gangraped-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को भेजा इंटरव्यू देने, पत्नी से किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को भेजा इंटरव्यू देने, पत्नी से किया रेप
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 23 Aug 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में नौकरी का झांसा देकर एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।
पीड़ित महिला की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। पति-पत्नी हनीनून मनाने मसूरी गए जहां इनकी मुलाकात नजफगढ़ के रहने वाले मोहित, विकास और संजू से हुई।
मसूरी से लौटने के बाद भी इनकी आपस में फोन पर बातचीत होती रही। पीड़ित महिला ने अपनी और अपने पति की नौकरी लगवाने की बात मोहित, विकास और संजू से कही।
इन तीनों ने महिला और उसके पति को नौकरी का झांसा देकर द्वारका मोड़ बुलाया। वहां से एक सैंट्रो कार में दोनों को मोहन गार्डन में प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर ले गए।
महिला के पति को नौकरी के इंटरव्यू के बहाने बाहर भेजने के बाद तीनों ने नवविवाहित महिला से गैंगरेप किया।
कुछ देर बाद पति के लौटने के बाद आरोपियों ने दोनों को छोड़ दिया। पीड़ित दंपती ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने विकास और मोहित को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।