फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Youth shot dead due to enmity in Kanjhawala

Delhi Crime : कंझावला में रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, लूटपाट के लिए ली थी बुजुर्ग और बेटी की जान

Wed, 23 Nov 2022 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 05:53 AM IST
विज्ञापन
Delhi : Youth shot dead due to enmity in Kanjhawala
demo pic...

कंझावला इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार शाम पुलिस को उसका शव इलाके के एक खाली प्लॉट में मिला। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश को माना जा रहा है।  मृतक की शिनाख्त दीपक(25) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ रूपाली एंक्लेव कराला में रहता था और वाईफाई लगाने का काम करता था। 

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे पुलिस को बुल्ला कॉलोनी, कंझावाला के पास खाली प्लॉट में एक शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान पाया कि युवक की कनपटी में गोली मारकर हत्या की गई है। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। पुलिस ने घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की। इसमें दो संदिग्ध दिखे। 
विज्ञापन


लूटपाट के लिए 85 वर्षीय वृद्धा और बेटी की हत्या
 दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 85 वर्षीय वृद्धा व उनकी 55 वर्षीय बेटी की हत्या करने वाले आरोपी को पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लूट के लिए वृद्धा व उनकी बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी रखाल मंडल की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी राजीव रंजन सिंह के अनुसार, पुलिस को गली नंबर 5ए लक्ष्मी नगर में झगड़े की सूचना 19 अगस्त, 2013 को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि 85 वर्षीय वृद्धा व उसकी 55 वर्षीय बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मामला दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या के आरोप में लक्ष्मी नगर में रहने वाले प्रेम बाबू और उसकी पत्नी उर्मिला व रखाल मंडल और उसकी पत्नी चंदना को गिरफ्तार किया था। रखाल मंडल को 15 मई, 21 को जमानत मिल गई थी। इसके बाद वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। 


कोर्ट ने उसके खिलाफ 7 सितंबर, 2022 को गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। स्पेशल सेल में तैनात एसीपी वेदप्रकाश की देखरेख में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सूचना मिली कि रखाल मंडल ने शादी कर ली है और पश्चिमी बंगाल में कहीं रह रहा है। आखिरकार एसआई सत्यवान व सिपाही आशीष की टीम ने आरोपी रखाल मंडल उर्फ राजू पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed