फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Youth killed in a minor quarrel over idol immersion attacked with a knife for not giving a pot in Shastri Park

दिल्ली: मूर्ति विसर्जन में मामूल झगड़े में युवक का कत्ल, शास्त्री पार्क में गमछा न देने पर चाकू से किया हमला

Tue, 08 Feb 2022 08:04 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 08 Feb 2022 08:04 PM IST
सार

मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम में अपने दोस्त की लड़ाई में उसका बचाव करने पर रमजानी को जान से हाथ धोना पड़ा। आरोपियों ने उसे पहले बुरी तरह पीटा फिर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Delhi: Youth killed in a minor quarrel over idol immersion attacked with a knife for not giving a pot in Shastri Park
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में गमछा न देने पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रमजानी (18) के रूप में हुई है। दरअसल मूर्ति विसर्जन एक युवक रमजानी के दोस्त अभिषेक से गमछा मांग रहा था। मना करने पर आरोपी उससे धक्का-मुक्की करने लगा। रमजानी ने धक्का-मुक्की कर रहे लड़के को थप्पड़ मार दिया। इसी बात पर तीन-चार आरोपियों ने रमजानी पर चाकू के कई वार कर दिए और फरार हो गए। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रमजानी परिवार के साथ शकूरपुर इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता रमजानी मोहम्मद, मां व बाकी सदस्य हैं। रमजानी प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार को मोहल्ले के लड़के व महिलाएं पुराने पड़ोसी युवक अभिषेक कुमार (19) के चैंपियन ऑटो में सवार होकर मूर्ति विसर्जन के लिए शास्त्री पार्क स्थित यमुना घाट आए थे। रमजानी भी इनके साथ आया था। देर शाम वहां पहुंचने पर सभी मूर्ति विसर्जन में लगे थे।

विज्ञापन

गमछा छीनने के विवाद में हो गई हत्या

इस दौरान अभिषेक वहां खड़ा था। तभी उसके पास एक युवक आया और उससे कंधे पर डला गमछा मांगने लगा। अभिषेक ने कहा यह कि गमछा नहीं, उसके दोस्त की कमीज है, दोस्त कपड़े उतारकर मूर्ति विसर्जन के लिए गया है। यह सुनकर आरोपी युवक जबरन रमजानी के कंधे से गमछा छीनने लगा। विरोध करने पर वह उससे धक्का-मुक्की करने लगा। यह देखकर पास में खड़े रमजानी ने आरोपी युवक को एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह युवक वहां से चला गया।

आरोप है कि कुछ ही देर बाद आरोपी तीन-चार युवकों के साथ वहां पहुंचा। उसने आते ही रमजानी को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर पीछे से उसकी कमर में पांच-छह वार कर दिए। रमजानी वहीं गिर गया। अभिषेक बाकी लड़कों के साथ उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने अभिषेक के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मूर्ति विसर्जन के दौरान महज कंधा टकराने पर घोंप दिया चाकू, युवक की हालत नाजुक

शाहदरा जिले के गीता कालोनी में सोमवार मूर्ति विसर्जन के दौरान नाच-गाने के दौरान एक युवक क दूसरे से कंधा टकरा दिया। इस बात से नाराज युवक ने अभिषेक (23) के पेट में चाकू के कई वार कर दिए। गंभीर हालत में अभिषेक को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। गीता कालोनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर चाकू मारने वाले आरोपी विक्की की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक अभिषेक परिवार के साथ गीता कालोनी इलाके में रहता है। अभिषेक के दोस्त रोहित ने बताया कि मोहल्ले में सरस्वती पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। सोमवार शाम को मूर्ति विसर्जन के लिए यमुना घाट जाना था। इस दौरान अभिषेक, उसके दोस्त विक्की, सलमान व अन्य युवक डीजे पर नाच रहे थे। अचानक अभिषेक का कंधा विक्की से टकरा गया। दोनों के बीच बहस होने लगी। लोगों ने मामला शांत करवा दिया। इसके बाद विक्की वहां से चला गया।

आरोप है कि कुछ देर बाद विक्की वापस आया। उसने अभिषेक को आवाज देकर बुलाया। पास में गली में ले जाकर आरोपी ने अचानक चाकू निकाला और उसके पेट में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed