{"_id":"60de18ec8ebc3ee13d6b4a71","slug":"delhi-younger-brother-shot-and-killed-elder-brother-in-karawal-nagar-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : करावल नगर में छोटे ने बड़े भाई की गोली मारकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : करावल नगर में छोटे ने बड़े भाई की गोली मारकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 02 Jul 2021 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:05 AM IST
सार
- छोटा भाई बड़े भाई की साली से करता था बात, इसका विरोध करता था बड़ा भाई, मार दिए थे छोटे भाई को थप्पड़
- गुस्से में छोटे भाई ने तमंचे से मार दी गोली, मौके पर ही मौत, एक माह पूर्व मई में ही हुई थी बड़े भाई की शादी
- पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने किया अंतिम संस्कार का प्रयास, खबर मिलने के बाद चिता से उठाया पुलिस ने शव
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक युवक ने अपने सगे बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त प्रेम शंकर (22) के रूप में हुई है। दरअसल छोटा भाई बड़े भाई की साली से फोन पर बातचीत करता था। प्रेम शंकर इसका विरोध करता था। हत्या के बाद परिवार ने वारदात को छिपाने का प्रयास किया और वह प्रेम शंकर के शव पुलिस को सूचना दिए बिना ही शमशान घाट ले गए।
विज्ञापन
पंडित को मामला संदिग्ध लगा तो उसने चुपचाप पुलिस को खबर दे दी। पुलिस ने चिता मौके पर पहुंचकर चिता से शव उठाया और कब्जे में लिया। वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने छोटे भाई प्रशांत (19) को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया है। परिजनों ने हत्याकांड के सारे सबूत भी मिटा दिए। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर उन पर भी कार्रवाई कर सकती है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक प्रेम शंकर परिवार के साथ गली नंबर-2, शिव विहार, करावल नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता रमेश चंद, मां, तीन बहनें व एक छोटा भाई है। रमेश चंद दिल्ली होम गार्ड है जबकि प्रेम शंकर एसओएल से बीए कर रहा था। आरोपी छोटा भाई प्रशांत करावल नगर में ही एक साड़ी की दुकान पर काम करता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मई माह में परिवार ने प्रेम शंकर की शादी की थी।
विज्ञापन
इसी दौरान प्रशांत की प्रेम शंकर की साली से दोस्ती हो गई थी। वह अक्सर भाई की साली को कॉल करने के अलावा व्हाट्सएप पर चैट भी करता था। यह बाद प्रेम शंकर को पसंद नहीं थी। वह छोटे भाई को हमेशा ही साली से बात करने के लिए मना करता था। उसका कहना था कि अभी नई-नई शादी हुई है। ससुराल वालों को इसका पता चलेगा तो परिवार की इमेज खराब होगी। बड़े भाई के मना करने पर भी प्रशांत नहीं मान रहा था। 26 जून रात को प्रशांत दोबारा फोन पर बात कर रहा था। प्रेम को पता चला तो उसने गुस्से में छोटे भाई को दो-तीन थप्पड़ मार दिए। इससे प्रशांत नाराज हो गया।
उसने घर में रखा तमंचा लोड किया और भाई पर गोली चला दी। गोली प्रेम शंकर की गर्दन में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इस बात को घर में दबाने का मन बना लिया। सभी से जुबान बंद रखने के लिए कहकर घर की धुलाई कर दी गई। रिश्तेदारों को बताया गया कि घर में गिरने की वजह से प्रेम शंकर की मौत हुई।
अगले दिन 27 जून को परिवार लाल बाग शमशान घाट पर शव लेकर पहुंचा। वहां पंडित ने जैसे ही अंतिम संस्कार की क्रिया शुरू की, उसे प्रेम शंकर का शव देखकर शक हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। बाद में मामला दर्ज कर आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया। करावल नगर थाना पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।