फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi:With the sound of corporation elections there is a ruckus over landfill site

Delhi News : निगम चुनाव की आहट के साथ ही लैंडफिल साइट पर घमासान, आप ने भाजपा को घेरा

Fri, 16 Sep 2022 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 05:24 AM IST
सार

Delhi:दिल्ली में लैंडफिल साइट और भ्रष्टाचार पर बृहस्पतिवार को दिन भर सियासी घमासान रहा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत पूरी आप ने लैंडफिल साइट्स पर भाजपा व एमसीडी को घेरा।

विज्ञापन
Delhi:With the sound of corporation elections there is a ruckus over landfill site
manish sisodia - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में लैंडफिल साइट और भ्रष्टाचार पर बृहस्पतिवार को दिन भर सियासी घमासान रहा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत पूरी आप ने लैंडफिल साइट्स पर भाजपा व एमसीडी को घेरा। आरोप लगाया कि कूड़े के तीन पहाड़ हटाने की जगह एमसीडी 16 नए पहाड़ खड़े करने की तैयारी कर रही है। इस दौरान सभी आप नेताओं ने दिल्ली सरकार के कामकाज की तारीफ की।

विज्ञापन


उधर, भाजपा ने भ्रष्टाचार पर दिल्ली सरकार को घेरने के लिए अपने सांसद उतार दिए। भाजपा सांसदों ने दिल्ली सरकार पर आबकारी समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस्तीफा मांगा। साथ ही लैंडफिल साइट पर आप के दावे का फर्जी बताया। एमसीडी ने भी कहा कि नई लैंडफिल साइट बनाने का उसके पास कोई प्रस्ताव नहीं है। 
विज्ञापन


विधायकों ने लैंडफिल साइट पर दस्तक दी
आप प्रवक्ता व विधायक सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दक्षिणी दिल्ली के लोगों ने ओखला लैंडफिल साइट पर कूड़े का पहाड़ देखा, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर लोगों को ओखला लैंडफिल साइट पर जाने से रोक दिया। इसके विरोध में एमसीडी और दिल्ली पुलिस के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की। इस मौके पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज की मुहिम का नाम भाजपा का चमत्कार देखो कूड़े का पहाड़ देखो है। भाजपा सांसद पिछले पांच साल से झूठ फैला रहे थे कि दिल्ली के अंदर कूड़े के पहाड़ खत्म कर दिए, लेकिन आज दिल्ली के लोगों को हम उसी कूड़े की एक पहाड़ पर लेकर आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो दिल्ली कूड़े का शहर बन जाएगी : केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 16 और कूड़े के पहाड़ बन गए तो दिल्ली कूड़े का शहर बन जाएगी। दिल्ली सरकार दिल्ली को तिरंगों, झीलों, बगीचों, अच्छे स्कूलों, अस्पतालों को शहर बना रही है। वहीं, एमसीडी दिल्ली को कूड़े का पहाड़ बनाने पर तुले हैं।

कूड़े के पहाड़ों की विख्यात परिसरों की तरह सुरक्षा क्यों : आप विधायक आतिशी ने केंद्र से पूछा है कि भलस्वा, गाजीपुर और ओखला में ही कूड़े के पहाड़ क्यों है? इन कूड़े के पहाड़ों को पहाड़ों को ताजमहल व कुतुबमीनार की तरह पुलिस की सुरक्षा दी हुई है, जैसे यह नेशनल हेरिटेज साइट है।

 जहां कूड़े का पहाड़, वहां के लोगों का जीना दुश्वार : सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में जहां-जहां कूड़े के पहाड़ हैं, वहां के लोगों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ रहा है। तीन लैंडफिल साइट खत्म करने की जगह अब एमसीडी कूड़े के 16 नए पहाड़ बनाने की तैयारी में है। इससे पूरी दिल्ली बर्बाद हो जाएगी। सिसोदिया के मुताबिक, दुनियाभर के शहर कूड़े के प्रबंधन का काम करते है, मगर भाजपा के अधीन एमसीडी दिल्ली से कूड़ा खत्म करने के बजाय कूड़ा बढ़ाने का काम कर रही है। 

एमसीडी का दावा
16 नए साइट बनाने का दावा फर्जी  एमसीडी ने कहा है कि दिल्ली में 16 स्थानों पर नए सैनेटरी लैंडफिल साइट स्थापित करने की कोई योजना नहीं है। उसने ऐसे दावों को सिरे से नकारा है। वह भलस्वा, ओखला और गाजीपुर में लैंडफिल साइटों को समतल करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। कुछ स्थानों पर कूड़े के पहाड़ों की ऊंचाई 10-15 मीटर तक कम कर दी है।


नये लैंडफिल साइट बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं था:भाजपा 
भाजपा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को चुनौती दी की वह नगर निगम पर लगाए झूठे आरोप को साबित करें। अगर विफल होते है तो माफी मांगे। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि बेहद दुखद है कि दिल्ली के उपमुख्य मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर होने के बावजूद मनीष सिसोदिया ने राजनीतिक बौखलाहट मे दिल्ली नगर निगम पर 16 नये लैंडफिल साइट बनाने का आरोप लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed