फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi will run on the path of development with new expectations

नई उम्मीदों के साथ विकास की राह पर दौड़ेगी दिल्ली

Wed, 10 Mar 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Delhi will run on the path of development with new expectations
दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करते उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार राजधानी की आवाजाही सुगम बनाने के लिए तीन बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसके तहत दिल्ली की सभी दिशाओं की आवाजाही सिग्नल फ्री करने की योजना है। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर से टीकरी बॉर्डर को आनंद विहार से एलिवेटेड रोड व टनल के माध्यम से जोड़ा जाएगा। वहीं, नार्थ-साउथ कॉरीडोर सिग्नेचर ब्रिज को आईजीआई एयरपोर्ट से जुड़ेगा। इस प्रोजेक्ट में भी टनल व एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है। दूसरी तरफ सिग्नेचर ब्रिज से यमुना के साथ-साथ सराय काले खां तक एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार होगा। दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि तीनों प्रोजेक्ट फिलहाल यूटीपैक में विचाराधीन हैं। मंजूरी मिलने के बाद इन पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ दिल्ली सरकार सड़कों के मौजूदा ढांचे का बेहतर करने की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत करीब 500 किलोमीटर लंबी सड़कों को री-डिजाइन किया जाना है। इसमें जरूरत के हिसाब से सड़कों की ढांचे में बदलाव के साथ फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज, हरित क्षेत्र आदि विकसित किया जाएगा। इसके लिए 500 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव रखा है। इससे भी दिल्ली की आवाजाही बेहतर होगी और जाम के प्वाइंट को खत्म करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी पर खर्च होंगे 200 करोड़
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले बजट में रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और मार्केट एसोसिएशन में 1.40 लाख कैमरे लगाने की घोषणा की थी। इसमें से करीब 1.32 लाख सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। इसके कमांड कंट्रोल सेंटर (सीसीसी) लगाए जा चुके हैं। सरकार ने बाकी कैमरों को लगाने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया है। दिल्ली में 7 हजार हॉट-स्पॉट लगाने का काम पूरा हो चुका है। लोगों को नि:शुल्क वाई-फाई भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम चौक अंडरपास का काम जून तक होगा पूरा
जून तक आश्रम चौक अंडरपास निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। इससे मथुरा रोड पर निजामुद्दीन से बदरपुर बॉर्डर तक और दूसरी तरफ आश्रम क्रासिंग पर यातायात सुगम हो जाएगा। सरकार ने इस काम पर खर्च करने के लिए 53 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं।
साल के अंत तक आश्रम फ्लाईओवर-डीएनडी विस्तार
दिसंबर तक आश्रम फ्लाईओवर के डीएनडी तक विस्तार का काम भी पूरा हो जाएगा। यहां फ्लाईओवर, सब-वे बनने से नोएडा-लाजपत नगर व आईटीओ-लाजपत नगर तक आवागमन सुगम हो जाएगा। सरकार ने इस परियोजना पर 50 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं।

दो अंडरपास, आरओबी, आरयूबी का निर्माण भी इसी साल
वजीराबाद से आजादपुर के बीच वाहनों के लिए दो अंडरपास, आउटर रिंग रोड पर गांधी विहार के निकट एक पैदल पार पथ और बसईदारापुर में नजफगढ़ नाले पर पुल का निर्माण इस साल मई तक पूरा हो जाएगा। इसी साल पंजाबी बाग फ्लाईओवर से राजा गार्डन, ज्वालाहेड़ी मार्केट रेड लाइट से ज्वालापुरी रेड लाइट तक एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर, मुकरबा चौक पर भीड़ कम करने की योजना, बुराड़ी मेन रोड व खेड़ा कलां से खेड़ा खुर्द तक आरओबी और आरयूबी बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed