फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi will become mini hub of Corona vaccine

दिल्ली बनेगा कोरोना वैक्सीन का मिनी हब

Fri, 08 Jan 2021 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Delhi will become mini hub of Corona vaccine
नई दिल्ली। देश में जल्द ही टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए दिल्ली कोरोना वैक्सीन का मिनी हब बनेगा। यहां केंद्र सरकार के एक बड़े भंडारण केंद्र में टीके रखे जाएंगे। यहां से टीके एनसीआर समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाए जाएंगे। अगले कुछ दिन में टीके के भंडारण केंद्र तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में बनाए गए केंद्र सरकार के बड़े भंडारण केंद्र से उत्तरी भारत और एनसीआर के कई क्षेत्रों में टीका पहुंचाया जाएगा। वहीं, दिल्ली वासियों के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल और सिविल लाइंस में एक टीका भंडारण केंद्र बनाया गया है। इन दोनों केंद्रों में मिलाकर 1 करोड़ से ज्यादा टीके की डोज रखने की क्षमता है। इन्हीं केंद्रों से कोल्ड चैन के जरिये टीके को विभिन्न अस्पतालों और टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। राजधानी में पहले चरण में 51 लाख लोगों की टीका लगना है। इनमें सबसे पहले तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों को डोज दी जाएगी। पहले पांच दिन सिर्फ स्वास्थ्य कर्मियों का ही टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद अगले कुछ दिनों में अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों और 50 साल से ज्यादा उम्र के जो लोग पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं, उनको टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए दिल्ली में 1 हजार बूथ तैयार हो गए हैं। हर बूथ पर प्रतिदिन 100 लोगों की डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

आज सभी 11 जिलों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास
दिल्ली के सभी 11 जिलों के कई अस्पतालों और हेल्थ क्लीनिक में आज कोरोना वैक्सीन का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसका समय सुबह 9 से 11 बजे तक का होगा। पूर्वाभ्यास में अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल होंगे। इसमें दक्षिणी दिल्ली में एम्स, सफदरजंग, मदन मोहन मालवीय अस्पताल, सीताराम भाटिया समेत कई निजी अस्पताल शामिल हैं। वहीं, उत्तर पश्चिमी जिले में मैक्स साकेत अस्पताल, फोर्टिस, अग्रसेन अस्पताल , बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर अस्पताल समेत कई निजी अस्पताल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed