फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi weather update maximum and minimum temperature and weather forecast

दिल्ली का मौसम: शुक्रवार से और तल्ख होंगे सूरज के तेवर, सप्ताह के अंत तक 40 पार पहुंचेगा पारा

Thu, 03 Jun 2021 10:34 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 03 Jun 2021 10:34 PM IST
सार

सूरज के तेवर और तल्ख होंगे व पारा छह दिनों के भीतर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। पूरे सप्ताह सूरज के साथ बादलों की लुकाछीपी का खेल भी चलेगा, लेकिन इससे अधिक राहत मिलने की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन
Delhi weather update maximum and minimum temperature and weather forecast
दिल्ली में गर्मी - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में इस सप्ताह लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। शुक्रवार से सूरज के तेवर और तल्ख होंगे व पारा छह दिनों के भीतर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। पूरे सप्ताह सूरज के साथ बादलों की लुकाछीपी का खेल भी चलेगा, लेकिन इससे अधिक राहत मिलने की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 38.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 74 व न्यूनतम 39 फीसदी रहा। 
विज्ञापन


दिल्ली का नजफगढ़ इलाका 40.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म दर्ज किया गया है। इसके अलावा पालम में 38, गुरुग्राम में 39 और मयूर विहार में 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। इसके बाद लगातार तापमान में वृद्धि बनी रहेगी। आगामी 10 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 

उधर, वायु गुणवत्ता की बात करें तो दिल्ली की हवा 159 एक्यूआइ के साथ औसत श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा फरीदाबाद का एक्यूआइ 131, गाजियाबाद का 199, ग्रेटर नोएडा का 126, गुरुग्राम का 97 व नोएडा का 122 एक्यूआइ रहा। अगले दो दिनों में धूलभरी आंधी चलने की वजह से वायु गुणवत्ता का स्तर बिगड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed