दिल्ली-एनसीआर : कई इलाकों में आंधी के बाद बारिश, खराब मौसम के चलते विमानों का रूट बदला
खराब मौसम के कारण दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर भेज दिया गया। विमान शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड किया। जयपुर हवाई अड्डे के निदेशक ने कहा कि विमान में 163 यात्री सवार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi witnesses rain; visuals from Pandit Pant Marg and ITO pic.twitter.com/HjPh7rBRn9
— ANI (@ANI) June 4, 2021विज्ञापन
वहीं, खराब मौसम के कारण दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर भेज दिया गया। विमान शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड किया। जयपुर हवाई अड्डे के निदेशक ने कहा कि विमान में 163 यात्री सवार हैं। मौसम सही होने के बाद विमान को दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। बता दें कि मुंबई-दिल्ली विस्तारा फ्लाइट और काठमांडू-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया है। वहीं, स्पाइसजेट की दरभंगा-दिल्ली फ्लाइट को भी जयपुर डायवर्ट किया गया है।
Delhi bound Air India flight diverted to Jaipur due to bad weather in Delhi.
— ANI (@ANI) June 4, 2021
The flight landed safely at Jaipur airport at 5:30pm. The flight with 163 passengers on board is waiting for approval to fly to Delhi: Jaipur Airport Director to ANI
बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई थी। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो तटीय इलाकों में भी इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, जिस कारण मछुआरों को पहले से ही अलर्ट पर कर दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया था कि दिल्ली में बादल छाने और हल्की बूंदाबूंदी होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक मौसम का यही हाल रहना है।
वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में मौसम इस सप्ताह कई रंग दिखाने वाला है। हालांकि, इसकी आज शुरुआत भी हो गई है। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। आंधी और बारिश के बाद तापमान में कमी आने की पूरी संभावना है।
मौसम विभाग को अनुमान था कि इस सप्ताह के शुरू में चढ़ते पारे पर ब्रेक लगेगा और इस दौरान मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे, तेज धूल भरी आंधी भी चलेंगी तो वहीं मौसम विभाग ने बारिश होने का भी अनुमान लगाया था।