फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi weather chance of rain on tuesday and wednesday also by imd

आखिर बरसे मेघा: बारिश से पानी-पानी हुई दिल्ली, कई इलाकों में आज भी जलजमाव

Tue, 20 Jul 2021 03:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Jul 2021 03:14 PM IST
सार

दिल्ली में बीते कई दिनों से बारिश का इंतजार हो रहा था। जो कि रविवार देर रात समाप्त हुआ। रविवार को आखिर मेघा ऐसे बरसे कि सोमवार को भी दिन भर बारिश का दौर जारी रहा।

विज्ञापन
delhi weather chance of rain on tuesday and wednesday also by imd
दिल्ली में हुई झमाझम बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर से रूठा हुआ मानसून रविवार से झूम कर बरसा रहा है। रविवार आधी रात से बारिश का ऐसा दौर शुरू हुआ जो कि सोमवार शाम तक जारी रहा। सोमवार को कभी तेज तो कभी रूक-रूक कर बारिश होती रही। इस कारण से रविवार से सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 69.6 मिमी और सोमवार शाम साढ़े पांच बजे तक 38.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार होती रही बारिश के कारण भी बारिश ने रिकॉर्ड नहीं बनाया। हालांकि इस बारिश से तापमान सामान्य से आठ डिग्री तक लढ़क गया। मौसम विभाग ने अभी मंगलवार और बुधवार को भी बारिश होते रहने की संभावना जताई है।  

विज्ञापन


नांगलोई में अब भी जलजमाव से परेशानी
लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में अब तक जलजमाव की समस्या बनी हुई है। नांगलोई समेत कई क्षेत्रों में सड़कों और गलियों में पानी भरा हुआ है। लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना और सड़कों पर चलना तक मुश्किल हो गया है। वाहनों के पहिए भी पानी में डूब गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में बीते कई दिनों से बारिश का इंतजार हो रहा था। जो कि रविवार देर रात समाप्त हुआ। रविवार को आखिर मेघा ऐसे बरसे कि सोमवार को भी दिन भर बारिश का दौर जारी रहा। पालम केंद्र में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक  सर्वाधिक 66.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। रिज केंद्र पर 45.8 मिमी, आयानगर में 39.8 मिमी सफदरजंग केंद्र पर 38.4 और लोदी रोड पर 45.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। 18 जुलाई से 19 जुलाई सुबह 8.30 बजे तक सर्वाधिक 99.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। एक दिन में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड वर्ष 2016 में 30 जुलाई को बना था। जब एक दिन में 143.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद बीते साल 19 जुलाई को 74.8 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। मौसम विभाग की मानें तो इस साल अभी बारिश का रिकॉर्ड नहीं बना है। 


दस साल में सबसे कम अधिकतम तापमान
इस बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी बड़ी गिरावट हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम दर्ज हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह दस साल में 19 जुलाई का सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2014 में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज हुआ था।

पूर्वानुमान: बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान। 
अधिकतम तापमान:: 26.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान:   24.2 डिग्री सेल्सियस
20 जुलाई को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 19 मिनट
21 जुलाई को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 37 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed