फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi University Students Union Elections Contest among 20 candidates four panels in fray including ABVP and

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: 20 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला, एबीवीपी-एनएसयूआई समेत मैदान में चार पैनल

Fri, 11 Sep 2026 09:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 09:24 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में 20 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। डूसू चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी है। 88 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से कई उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए, वहीं कई के नामांकन पत्रों की छंटनी हो गई।

विज्ञापन
Delhi University Students Union Elections Contest among 20 candidates four panels in fray including ABVP and
DUSU Election 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में 20 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। डूसू चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी है। 88 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से कई उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए, वहीं कई के नामांकन पत्रों की छंटनी हो गई। 20 उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए चार-चार उम्मीदवारों का नाम फाइनल किया गया है। बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। 18 को मतदान होगा। इससे पहले बुधवार को प्रचार थम जाएगा।

विज्ञापन


टिकट मिलने के बाद उम्मीदवारों ने गले में माला पहना कर ढोल बजाते, नाचते-गाते समर्थकों के साथ जश्न मनाया। टिकट मिलने की खुशी ऐसी थी कि उम्मीदवार आर्ट्स फैकल्टी स्थित विवेकानंद मूर्ति पर चढ़ गए। तेज बारिश भी उत्साह कम न कर पाई। इस दौरान कैंपस स्थित छात्रावास मार्ग उम्मीदवारों के नाम वाली पर्चियों से अटा पड़ा दिखाई दिया। हालांकि डीयू प्रशासन की सख्ती का असर भी दिखाई दिया। इस बार न तो कैंपस की दीवारें बदरंग दिखीं, न ही सड़कें बीते साल के मुकाबले ज्यादा गंदी हुईं।
विज्ञापन


पद - नामांकन करने वाले उम्मीदवार - फाइनल सूची
अध्यक्ष - 25 - 07
उपाध्यक्ष - 20 - 05
सचिव - 24 - 04
संयुक्त सचिव - 19 - 04

उम्मीदवारों का पैनल

एबीवीपी का डूसू पैनल :
अध्यक्ष - यश डबास
उपाध्यक्ष - ईशू मौर्या
सचिव - रिया छाबड़ी
सहसचिव - लक्ष्य राज सिंह

एनएसयूआई का डूसू पैनल :
अध्यक्ष - विजय शंकर मीणा
उपाध्यक्ष - वीर चतरथ
सचिव - नम्रता चौधरी
सहसचिव - गोपाल चौधरी

आइसा-एसएफआई का डूसू पैनल :
अध्यक्ष - अनन्या रतुड़ी
उपाध्यक्ष - अक्षत शिखर
सचिव - स्टैनजिन डेस्केयोंग
सह-सचिव - बी. परिजात

एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) :
अध्यक्ष - अश्मित कुमार पवार
सचिव - पंकज कुमार
एएसएपी ने इन्हीं दो पदों पर उम्मीदवार उतारे हैं

एनएसयूआई के पूरे पैनल की होगी जीत : देवेंद्र यादव
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि 18 सितंबर को होने वाले चुनाव में एनएसयूआई का पूरा पैनल जीतेगा। उन्होंने कहा कि जीत के बाद छात्रों के अधिकारों, छात्र कल्याण, हॉस्टल की संख्या बढ़ाने और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। वहीं, आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित बैठक में यादव ने एनएसयूआई के उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की। यादव ने कहा कि सत्य निकेतन हादसे के बाद छात्रों के लिए सुरक्षित और सस्ते आवास का मुद्दा महत्वपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूसू के दंगल में बौद्ध अध्ययन विभाग का दबदबा
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में इस बार भी बौद्ध अध्ययन विभाग सुर्खियों में हैं। इस साल मैदान में उतरे 20 में से आठ उम्मीदवार इसी विभाग से हैं। डीयू की छात्रसंघ राजनीति में बौद्ध अध्ययन विभाग एक महत्वपूर्ण केंद्र है। प्रमुख संगठनों के उम्मीदवारों की बात करें तो इस वर्ष एबीवीपी के अध्यक्ष और एनएसयूआई के चारों पदों के उम्मीदवार इसी विभाग से हैं।


पिछले साल भी आठ उम्मीदवार बौद्ध अध्ययन विभाग के थे  
बीते साल हुए चुनावों में भी संगठनों ने इसी विभाग से अलग-अलग पद के लिए सबसे ज्यादा आठ प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। एबीवीपी के तो अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जीते भी थे। बीते साल में भी संगठन इस विभाग से अपने प्रत्याशी उतारते रहे हैं। डीयू में पिछले कुछ वर्षों से यह चर्चा भी लगातार होती रही है कि डूसू चुनाव में टिकट पाने की उम्मीद रखने वाले कई छात्र बौद्ध अध्ययन विभाग में दाखिला लेते हैं। हालांकि इस संबंध में छात्र संगठनों की ओर से कोई आधिकारिक नीति नहीं है। बावजूद बीते कुछ वर्षों में इस विभाग से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के सामने आने से इसकी चुनावी भूमिका पर चर्चा तेज हो गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed