फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi University released new dates for examinations canceled due to yamuna floods

DU Exam Dates: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी की नई तारीखें, बाढ़ के कारण रद्द्द हुई थीं परीक्षाएं

Mon, 17 Jul 2023 06:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 06:20 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने बाढ़ के कारण रद्द हुई परीक्षाओं की नई तारीखें जारी कर दी हैं। थ्योरी परीक्षा 26 अप्रैल, एक अगस्त और दो अगस्त और प्रैक्टिकल परीक्षा अगस्त में होंगी।

विज्ञापन
Delhi University released new dates for examinations canceled due to yamuna floods
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने बाढ़ के कारण रेगुलर, एनसीवेब और एसओएल की दूसरे सेमेस्टर की रद्द्द की गई थ्यौरी परीक्षाओं और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए नई तिथियां जारी कर दी हैं। नए शेड्यूल के अनुसार, 17 जुलाई वाली परीक्षा अब 26 जुलाई (दोनों पालियों) को होंगी।

विज्ञापन


18 जुलाई वाली परीक्षा दोनों पालियों के लिए एक अगस्त, 19 जुलाई वाली परीक्षा दोनों पालियों के लिए दो अगस्त को होगी। इसी तरह से प्रैक्टिकल की जो परीक्षा 14 जुलाई को होनी थी, वह तीन अगस्त, 15 जुलाई वाली चार अगस्त, 16 जुलाई को होने वाली परीक्षा पांच अगस्त को होगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते सप्ताह दिल्ली में बाढ़ की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए स्कूल और कॉलेज बंद होने के कारण यह परीक्षाएं रद्द की गई थी। प्रशासन की ओर से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि 20 जुलाई को उसके बाद होने वाली परीक्षाएं पूर्व में तय तिथियों पर ही आयोजित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed