फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi university fifth cut off will be released on monday admission process will run till november 12

डीयू: आज जारी होगी पांचवी कटऑफ,12 नवंबर तक चलेगी दाखिला प्रक्रिया

Mon, 08 Nov 2021 02:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 08 Nov 2021 02:07 AM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय में अब तक 68 हजार से अधिक छात्र दाखिला ले चुके हैं। सोमवार को करीब एक हजार सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
delhi university fifth cut off will be released on monday admission process will run till november 12
DU Admission 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों की दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। स्नातक की शेष करीब एक हजार सीटों के लिए सोमवार को पांचवी कटऑफ जारी की जाएगी। इसके तहत कुछ ही कॉलेजों में दाखिले के अवसर बचे हैं। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो स्पेशल ड्राइव जारी की जाएगी।

विज्ञापन


डीयू के मुताबिक, पांचवी कटऑफ की घोषणा के बाद छात्र नौ नवंबर सुबह 10 बजे से 10 नवंबर रात 11:59 बजे तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉलेजों की ओर से छात्रों के आवेदन को 11 नवंबर रात 11:59 बजे तक स्वीकार करना होगा। वहीं, 12 नवंबर शाम पांच बजे तक छात्र दाखिले के लिए फीस जमा करा सकते हैं। इस बार छात्रों के पास दाखिले  के आवेदन के लिए दो दिन व फीस जमा करने के लिए एक दिन रहेगा। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि डीयू की ओर से पांचवी कटऑफ में 0.5 से लेकर 1.5 फीसदी तक अंकों की कटौती की जा सकती है। वहीं, कुछ विषयों में दो फीसदी की भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे पिछली कटऑफ में कम अंकों से चूक गए छात्रों को दाखिला का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू से संबद्ध आर्यभट्ट कॉलेज के मुताबिक, सामान्य वर्ग के लिए हिस्ट्री ऑनर्स, साइकोलॉजी ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स व कंप्यूटर साइंस ऑनर्स में दाखिले के अवसर हैं। ओबीसी श्रेणी में बीकॉम प्रोग्राम, बीकॉम ऑनर्स, इकोनॉमिक्स ऑनर्स व साइकोलॉजी ऑनर्स में दाखिले के लिए सीटें खाली हैं। विश्वविद्यालय की ओर से बताया  गया है कि नई कटऑफ में कुछ विषयों में 1.5 फीसदी कटऑफ तक गिरावट हो सकती है। 

13 नवंबर को जारी होगी स्पेशल ड्राइव
डीयू के मुताबिक, यदि पांच कटऑफ के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो आगामी 13 नवंबर को  स्पेशल ड्राइव के माध्यम से सीटें भरी जाएंगी। इस कटऑफ के लिए छात्रों को 14 और 15 नवंबर को आवेदन करना होगा। दाखिले के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर रहेगी। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो  अन्य कटऑफ भी जारी की जा सकती है। 


अब तक 68 हजार से अधिक सीटों पर हो चुके हैं दाखिले
डीयू की चार कटऑफ तक 68,849 सीटों के लिए फीस जमा कर छात्रों ने दाखिला ले लिया है। कुल आवेदनों की बात करें तो 2,14,347 छात्रों ने आवेदन किया था। इस वर्ष स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए डीयू की करीब 70 हजार सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। डीयू की ओर से पहली कटऑफ की घोषणा पहली अक्तूबर को की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed