फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi University: BA program and honors cutoff may shock

दिल्ली विश्वविद्यालय : बीए प्रोग्राम और ऑनर्स की कटऑफ से लग सकता है झटका

Wed, 29 Sep 2021 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Sep 2021 06:21 AM IST
सार

ऑनर्स की कटऑफ में एक से तीन व प्रोग्राम की कटऑफ में पांच फीसदी की हो सकती है बढ़ोतरी। 

विज्ञापन
Delhi University: BA program and honors cutoff may shock
Delhi University

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए कट ऑफ शेड्यूल जारी हो चुका है। कॉलेजों ने कट ऑफ निर्धारण के लिए बैठकें शुरू कर दी है। एक अक्तूबर को जारी होने वाली कट ऑफ में वैसे तो सभी कोर्सेज की कट ऑफ हाई रहेगी। लेकिन सबसे ज्यादा झटका बीए प्रोग्राम व ऑनर्स विषयों की कट ऑफ देगी।

विज्ञापन


खासकर ऑनर्स विषयों की कट ऑफ में एक से तीन फीसदी और बीए प्रोग्राम की कट ऑफ में पांच फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिन कॉलेजों में साइंस की कट ऑफ 93 फीसदी तक रही थी, वह इस बार 95-98 फीसदी तक रहेगी। मालूम हो कि पहली कट ऑफ एक अक्तूबर को जारी होनी है।  
विज्ञापन


राजधानी कॉलेज में कट ऑफ निर्धारण केलिए मंगलवार को बैठक कर ली गई। इस बार कट ऑफ में औसतन दो से तीन फीसदी की बढ़ोतरी करने का तय किया गया है। खासकर राजनीति विज्ञान, इकोनॉमिकस जैसे कोर्सेज में कट ऑफ 95 फीसदी से अधिक रखी गई है। इसी तरह से साइंस, गणित, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स व केमिस्ट्री में कट ऑफ 95 से 98 फीसदी तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री अरबिंदो कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विपिन अग्रवाल ने कहा कि बुधवार को कट ऑफ निर्धारण केलिए बैठक करेंगे। यह तय है कि हम तीन से चार फीसदी तक की बढ़ोतरी कट ऑफ में करेंगे। कट ऑफ निर्धारण में सतर्कता बरतनी होगी क्योंकि सीबीएसई के अलावा अन्य बोर्ड में छात्रों को अंक देने में उदारता दिखाई है। इस कारण से बहुत ध्यान देकर कट ऑफ तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक कट ऑफ तय कर डीयू प्रशासन को भेज देंगे। वहीं एक अन्य कॉलेज के दाखिला अधिकारी ने बताया कि ऑनर्स विषयों में एक से तीन फीसदी और बीए प्रोग्राम विषयों में पांच फीसदी तक बढ़ोतरी कर रहे हैं। 


किसी भी कट ऑफ में एक बार ही रद हो सकेगा दाखिला
दिल्ली विश्वविद्याल केदाखिले में इस बार भी दाखिला रद कराने में कैपिंग रहेगी। छात्र एक कट ऑफ में एक बार ही दाखिला रद करा सकेंगे। प्रशासन ने दाखिले में स्थिरता लाने के लिए इस बार भी इस प्रावधान को जारी रखने का फैसला किया है। यदि किसी छात्र ने किसी कट ऑफ में अपना दाखिला रद कराया तो उसे दुबारा दाखिला लेने के लिए अगली कट ऑफ का इंतजार करना पड़ेगा। छात्र को उसी कट ऑफ में दाखिला लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। अगली कट ऑफ में भी सीट खाली रहने पर ही उसे दाखिला मिल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed