Delhi: मौलाना मदनी के खिलाफ यूनाइटेड हिंदू फ्रंट का प्रदर्शन, गृहमंत्री से की मदनी को गिरफ्तार करने की मांग
यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत पर भी मिथ्या आरोप लगाए गए। मदनी अपनी साजिश में सफल हो पाते, उससे पहले ही जैन धर्मगुरु लोकेश मुनि व अन्य ने न केवल खड़े होकर एक स्वर में विरोध किया, बल्कि जमीयत के अधिवेशन का बहिष्कार भी कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी पर हिंदू देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया और जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। फ्रंट ने गृहमंत्री अमित शाह से मौलाना मदनी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन की प्रति एलजी और पुलिस आयुक्त को भी भेजी है।
फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने कहा कि प्राचीन हिंदू धर्म और आराध्य भगवान की आलोचना करने का अधिकार किसी को नहीं है। मदनी की बयानबाजी अशोभनीय है। मदनी का यह कहना कि सभी हिंदू पहले मुसलमान थे, यह बेहद आपत्तिजनक है। मदनी बताएं कि आदमी पैदा होने पर हिंदू होता है या मुस्लमान। मदनी रिसर्च करके देखें कि भारत में मुसलमान कब आए थे। उन्होंने जोड़ने की तथाकथित राजनीति करके अन्य धर्मगुरुओं को बुलाकर उनके सामने जानबूझकर हिंदू धर्म और उनके आराध्य देवताओं की आलोचना की।
यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत पर भी मिथ्या आरोप लगाए गए। मदनी अपनी साजिश में सफल हो पाते, उससे पहले ही जैन धर्मगुरु लोकेश मुनि व अन्य ने न केवल खड़े होकर एक स्वर में विरोध किया, बल्कि जमीयत के अधिवेशन का बहिष्कार भी कर दिया। उन्होंने गृहमंत्री से रामलीला मैदान में आयोजित अधिवेशन की विस्तृत जांच करवाने की मांग की।