{"_id":"63586a426cd17236e365ee2b","slug":"delhi-two-youths-killed-in-stabbing-incidents-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : छावला में चाकू मारकर युवक की ली जान, भलस्वा में भी नौजवान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : छावला में चाकू मारकर युवक की ली जान, भलस्वा में भी नौजवान की हत्या
Wed, 26 Oct 2022 04:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Oct 2022 04:29 AM IST
सार
Delhi : छावला इलाके में सड़क पर गुस्से के दौरान बीच-बचाव कराना एक युवक को महंगा पड़ गया। झगड़ रहे एक युवक के पिता ने पड़ोसी युवक पर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने के बाद पीड़ित विशाल तिवारी (25) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छावला इलाके में सड़क पर गुस्से के दौरान बीच-बचाव कराना एक युवक को महंगा पड़ गया। झगड़ रहे एक युवक के पिता ने पड़ोसी युवक पर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने के बाद पीड़ित विशाल तिवारी (25) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। विशाल के भाई विवेक के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक विशाल अपने परिवार के साथ कुतुब विहार काॅलोनी में रहता था। परिवार में बड़ा भाई विवेक व अन्य सदस्य हैं। रविवार देर रात को उसकी गली में रहने वाला हरिओम अपनी बाइक साफ कर रहा था। इस बीच गली में ही रहने वाले चंदन नामक युवक की स्कूटी उसकी बाइक से टच गई। इसके बाद दोनों में बहस हो गई। विशाल ने दोनों को चुप कर बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। बार-बार विशाल चंदन से चुप रहने के लिए कह रहा था। इस बात पर चंदन भड़क गया। उसने विशाल को गाली देना शुरू कर दिया। कहासुनी के बाद चंदन वहां से चला गया। कुछ देर बाद चंदन अपने पिता बृज बिहार के साथ वहां पहुंचा और विशाल को धमकाने लगा।
विज्ञापन
भलस्वा डेरी इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके में साेमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त करण (22) के रूप में हुई है। वह सब्जी मंडी से दोस्त से मिलने के लिए भलस्वा इलाके में आया था। करण के पास से उसका मोबाइल व कैश ज्यों का त्यों मिला है। माना जा रहा है कि रंजिश या किसी और वजह से करण पर हमला किया गया। भलस्वा डेरी थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार करण अपने परिवार के साथ सब्जी मंडी के मल्कागंज इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता हरिशंकर, मां नीलम देवी और एक बड़ी बहन है। करण और उसके पिता का आजादपुर मंडी में सब्जी का कारोबार है। करण के परिजन राजू ने बताया कि दीपावली पर पूजा के बाद करण अपने दोस्तों से मिलने की बात कर भलस्वा गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। तड़के 4 बजे पुलिस ने परिवार को उसे चाकू लगने की सूचना दी।