फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Two miscreants shot in an encounter with police four arrested

दिल्ली: पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, चार गिरफ्तार

Sun, 13 Mar 2022 09:17 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 13 Mar 2022 09:17 AM IST
सार

बीते 28 जनवरी को बाइक सवार बदमाशों ने मानसरोवर पार्क इलाके में पिस्टल दिखाकर एक कंपनी के कलेक्शन एजेंट से तीन लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।

विज्ञापन
Delhi: Two miscreants shot in an encounter with police four arrested
पुलिस की हिरासत में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमापुरी इलाके में शुक्रवार देर रात बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों का प्राथमिक इलाज करवाने के बाद पुलिस ने चार बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों पर हत्या का प्रयास, लूटपाट, गैंगस्टर एक्ट और शस्त्र अधिनियम के कई मामले दर्ज है। उनके कब्जे से पुलिस ने चार पिस्टल, 37 कारतूस, एक हथौड़ा, पेपर स्प्रे और दो बाइक बरामद की हैं।

विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बुलंदशहर के खुर्जा में मुरारी नगर निवासी विक्रम सिंह, हाथरस के गांव छोंडा निवासी शुभम चौधरी, अलीगढ़ के गांव अराना निवासी देव कुमार और हाथरस के गांव बासगोई निवासी हरिकिशन के रूप में हुई है। बीते 28 जनवरी को बाइक सवार बदमाशों ने मानसरोवर पार्क इलाके में पिस्टल दिखाकर एक कंपनी के कलेक्शन एजेंट से तीन लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।

विज्ञापन

शुक्रवार रात वारदात में शामिल बदमाशों के सीमापुरी इलाके में आने की जानकारी मिली। स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक विकास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 70 फुटा रोड पर घेराबंदी कर दी। पुलिस की तीन टीमें गठित कर उन्हें तीन पिकेट पर तैनात कर दिया गया। सभी टीम वाहनों की जांच करने लगीं। रात करीब दो बजे दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश वहां से भागने लगे और भागते हुए पुलिस टीम पर गोली चला दी।

जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को लगी गोली

पुलिस ने बताया कि उसने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर तीन राउंड गोली चलाई। गोली भाग रहे बदमाश विक्रम और हरिकिशन के पैर में लगी। दोनों बदमाश बाइक समेत गिर गए। पुलिस टीम ने चारों बदमाशों को दबोच लिया। घायल बदमाशों को पुलिस पास के अस्पताल में ले गई, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हत्या का प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार बदमाशों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले 

छानबीन में पता चला कि बदमाशों ने बरामद बाइक को नोएडा के जेवर थाना और अलीगढ के टप्पल थाना इलाके से चोरी की थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश विक्रम खुर्जा के एक क्रॉकरी की फैक्ट्री में काम करता है। वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। उसपर लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के आठ मामले दर्ज हैं। शुभम चौधरी शादीशुदा है और गांव में मजदूरी करता है। उसपर डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के सात मामले दर्ज हैं।

देव कुमार खुर्जा में मिट्टी के बर्तनों की दुकान में काम करता है। उसपर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। वहीं हरिकिशन किसान है। वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। वह वर्ष 2010 में मंडोली सबोली स्थित एक पंखे की कंपनी में काम कर चुका है और इस इलाके से परिचित है। उसपर डकैती, धोखाधड़ी और हत्या के प्रयास के छह मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed