{"_id":"60c3297451b99b432b6d0e64","slug":"delhi-traffic-police-makes-changes-into-maximum-speed-limit-rule-for-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली यातायात: वाहनों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक, अधिकतम गति सीमा में किया गया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली यातायात: वाहनों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक, अधिकतम गति सीमा में किया गया बदलाव
Fri, 11 Jun 2021 02:44 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:44 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में यातायात पुलिस ने दो पहिया से लेकर चार पहिया और सभी वाहनों की अधिकतम गति सीमा में बदलाव किया है। पुलिस ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
दिल्ली की सड़क पर यातायात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली की सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार पर एक बार फिर ब्रेक लगा दिया गया है। दोपहिया वाहनों से लेकर ऑटो, कार और ट्रकों तक के लिए अधिकतम गति सीमा तय कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई लिस्ट में अलग-अलग रोड का नाम दिया गया है और वहां कौन सा वाहन कितनी गति से चल सकता है, उसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
ये जानकारी साझा करते हुए यातायात पुलिस ने बताया है कि मोटर व्हीकल की अधिकतम स्पीड लिमिट में बदलाव किया गया है। इसके अनुसार नई लिस्ट के अनुसार, कार, टैक्सी या कैब की अधिकतम स्पीड 60 से 70 किमी प्रति घंटा रखी गई है। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम गति 70 किमी प्रति घंटा रखी गई है, लेकिन कुछ इलाके जो अधिक संवेदनशील हैं वहां 60 किमी प्रति घंटा ही अधिकतम स्पीड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, दो पहिया वाहनों की अधिकतम स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटा रखी गई है, जबकि तीन पहिया वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड 40 किमी प्रति घंटा है।
Delhi Traffic Police has revised maximum speed limit all over Delhi for different categories of Motor Vehicles plying on Delhi Roads which has been published in Delhi Gazette vide No https://t.co/P0P1QhqSmE.20/4/2003/HP-II/1324 and the copy of this notification is attached below pic.twitter.com/pCUtdr4yH0
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) June 11, 2021