फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Traffic Police has closed several roads after flood water came on the roads

Delhi Flood Alert: सड़कों पर लंबा जाम, भारी वाहनों की एंट्री बैन; ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़कर निकलें घर से बाहर

Thu, 13 Jul 2023 12:59 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 13 Jul 2023 12:59 PM IST
सार

Delhi Flood Alert: दिल्ली पुलिस ने यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद इन रूट्स को बंद कर दिया है। घर से निकले से पहले आप ट्रैफिक एडवाइजरी को ध्यान से पढ़ लें...

विज्ञापन
Delhi Traffic Police has closed several roads after flood water came on the roads
दिल्ली की सड़कों पर भरा पानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Delhi Flood Alert: राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। जलस्तर ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। जिसकी वजह से यमुना का पानी सड़कों पर आ गया है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर 208.41 पहुंच गया है। जिसके बाद कई सड़कों पर पानी आ गया है। जिसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई सड़कों को बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद इन रूट्स को बंद कर दिया है।

विज्ञापन

 

दिल्ली के रिंग रोड पर यमुना का पानी घुसने के बाद इस सड़क को बंद कर दिया गया गया है। जिसके बाद इससे जुड़ने वाले सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। बाढ़ का पानी सड़क पर आने के बाद दिल्ली के सराय काले खां रोड पर लंबा जाम लग गया है। वहीं खजूरी की रेड लाइट पर भी ट्रैफिक जाम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खजूरी से शास्त्री पार्क जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है। वजीराबाद इलाके में भी स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। घर से निकले से पहले आप ट्रैफिक एडवाइजरी को ध्यान से पढ़ लें...
 

दिल्ली में बाढ़ के बाद इन सड़कों को किया गया बंद

- कश्मीरी गेट मेन रोड रिंग रोड को बंद किया गया

- उफनती हुई यमुना नदी का पानी आईटीओ तक पहुंच गया है।

- पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने का एक प्रमुख मार्ग है।

- भैरो मार्ग को बंद कर दिया गया है

- आईपी फ्लाईओवर और चंदगी राम अखाड़े के बीच महात्मा गांधी मार्ग

- कालीघाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय के बीच महात्मा गांधी मार्ग

- वजीराबाद ब्रिज और चंदगी राम अखाड़े के बीच बाहरी रिंग रोड

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी करते हुए कहा है कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उपरोक्त सड़कों से बचें।

इन कमर्शियल वाहनों पर लगी एंट्री पर रोक, कई रूट डायवर्ट

- कमर्शियल वाहनों को दिल्ली में एंट्री करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया जाएगा।

- कमर्शियल वाहनों को मुकरबा चौक से डायवर्ट किया जाएगा। मुकरबा चौक और वजीराबाद ब्रिज के बीच किसी भी व्यावसायिक वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।

- कमर्शियल वाहनों को सराय काले खां से डायवर्ट किया जाएगा। सराय काले खां और आईपी फ्लाईओवर के बीच किसी भी व्यावसायिक वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।

- गाजीपुर बॉर्डर से कॉमर्शियल वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

- कमर्शियल वाहनों को अक्षरधाम से डीएनडी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अक्षरधाम और सराय काले खां के बीच किसी भी कमर्शियल वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।

- बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सिंघू, बदरपुर, लोनी और चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी है।

- हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू- कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली बसें सिंघू बॉर्डर पर ही रोकी जाएंगी।

- आवश्यक सेवाओं वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed