फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Traffic Police Advisory Heavy traffic jam on the Barapullah Phase 3 elevated road

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी: बरापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड पर जाम, गूगल मैप्स की गलत जानकारी से बढ़ी परेशानी

Fri, 09 Oct 2026 11:53 AM IST
Delhi Published by: किशन चौबे Updated Fri, 09 Oct 2026 11:53 AM IST
सार

दिल्ली में बरापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड पर भारी यातायात के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गूगल मैप्स पर मार्ग खाली दिखने से वाहन चालक इस ओर पहुंच रहे हैं। यातायात का दबाव कम करने के लिए वाहनों को NH-24 और DND की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
Delhi Traffic Police Advisory Heavy traffic jam on the Barapullah Phase 3 elevated road
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली के बरापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड पर भारी यातायात के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गूगल मैप्स पर बरापुला फेज-3 के मार्ग को खाली दिखाया जा रहा है, जबकि मौके पर यातायात का दबाव अधिक है। इसके चलते नोएडा लिंक रोड और मयूर विहार फेज-1 से आने वाले वाहन चालक इस मार्ग की ओर पहुंच रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, डीएनडी और एनएच-24 से सराय काले खां की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात का दबाव गूगल मैप्स पर दिख रहा है, लेकिन बरापुला फेज-3 पर वास्तविक स्थिति के अनुरूप जानकारी नहीं मिल रही है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और एलिवेटेड रोड पर यातायात धीमा हो गया है।

 
Trending Videos

NH-24 और DND की ओर डायवर्ट किया जा रहा ट्रैफिक
यातायात का दबाव कम करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस वाहनों को एनएच-24 और डीएनडी की ओर डायवर्ट कर रही है। मौके पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात हैं और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर रहे हैं।

पुलिस ने गूगल मैप्स पर यातायात की स्थिति से जुड़ी समस्या की जानकारी संबंधित एजेंसी को दे दी है। साथ ही जल्द सुधार और जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया गया है, ताकि वाहन चालकों को होने वाली परेशानी कम की जा सके।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed