फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Three arrested including Nigerian with drugs worth six crores used to send parcels to other countries through courier

दिल्ली: छह करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियन समेत तीन गिरफ्तार, कोरियर के जरिए दूसरे देशों में भेजते थे पार्सल

Mon, 25 Apr 2022 08:12 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 25 Apr 2022 08:12 PM IST
सार

नाइजीरियाई नागरिक अमारा ड्रग के पार्सल अंकित व अभिनंदन को देता था। ये दोनों इन पार्सल को विभिन्न कूरियर कंपनियों के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंडोनेशिया आदि देशों में भेजते थे। पिछले छह महीने में आरोपी मादक पदार्थों के 125 से अधिक पार्सल विभिन्न देशों में भेज चुके हैं।

विज्ञापन
Delhi Three arrested including Nigerian with drugs worth six crores used to send parcels to other countries through courier
ड्रग्स तस्करों के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो भारत से कोरियर कंपनियों के जरिए विदेश में ड्रग्स भेजता था। ये दिल्ली स्थित कोरियर कंपनियों के माध्यम से विभिन्न देशों में हेरोइन,आइस ड्रग, और  म्याऊ-म्याऊ पार्टी ड्रग्स सहित विभिन्न दवाओं के पार्सल भेजते थे।

विज्ञापन


पुलिस ने इस गिरोह के सरगना नाइजीरियन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके  पास से 550  ग्राम आइस ड्रग (क्रिस्टल मेथामफेटामाइन) और 470 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बरामद ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार नाइजीरियाई नागरिक वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना दिल्ली में रह रहा था।

विज्ञापन

स्पेशल सेल उपायुक्त जसमीत सिंह के अनुसार स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि नाइजीरियाई नागरिक भारतीय साथियों के साथ मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला अंतरराष्ट्रीय गिरोह चला रहा है। करीब दो महीने की जांच के बाद इंस्पेक्टर शिव कुमार को 17 अप्रैल को सूचना मिली थी कि गिरोह का सरगना नाइजीरियन नागरिक इज्चुकु अमारा आइस ड्रग का पैकेट भारतीय साथी अंकित सागर को देने मेट्रो पिलर नंबर 746 नजफगढ़ रोड पर आएगा।

250 आइस ड्रग बरामद

एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार एसआई राजेश कुमार की टीम ने यहां घेराबंदी कर नाइजीरियन नागरिक अमारा (29) और  नाहरपुर रुपा, सेक्टर-33, गुरुग्राम निवासी अंकित सागर(24) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 250 आइस ड्रग बरामद की गई। इसके अलावा एक स्कूटी, मोबाइल, सिम कार्ड भी बरामद किया गया।

इनसे पूछताछ के बाद इनके तीसरे साथी गांव नाहर रुपा सेक्टर-33 गुरुग्राम निवासी अभिनंदन उर्फ शीकू को 18 अप्रैल को उसके सेक्टर-33, गुरुग्राम स्थित किराए के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पास से 200 ग्राम आइस ड्रग व 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। गुरुग्राम स्थित अंकित सागर के घर से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। अमारा के उत्तम नगर स्थित घर से  270 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

एक नकली पासपोर्ट भी किया बरामद

अमारा के घर से कूरियर कंपनियों के माध्यम से भेजी जाने वाली ड्रग की पार्सल तैयार करने में प्रयुक्त पैकिंग सामग्री भी बरामद की गई। इसके घर से एक नकली पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। आरोपी ने खुलासा किया कि उस पर पासपोर्ट, वीजा स्टीकर व इमिग्रेशन स्टांप सभी फर्जी हैं।

125 से ज्यादा पार्सल भेज चुके हैं

आरोपियों से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि नाइजीरियाई नागरिक अमारा ड्रग के पार्सल अंकित व अभिनंदन को देता था। ये दोनों इन पार्सल को विभिन्न कूरियर कंपनियों के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंडोनेशिया आदि देशों में भेजते थे। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि पिछले छह महीने में आरोपी मादक पदार्थों के 125 से अधिक पार्सल विभिन्न देशों में भेज चुके हैं। पार्सल की गई ड्रग की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आईउी देकर पार्सल को बुक कराते थे। वह पिछले छह महीनों से पार्सल भेज रहे थे। इनके पास ड्रग मंगाने के लिए दूसरे देशों से फोन आते थे।

पहले से मामला दर्ज है

अंकित सागर और नाइजीरियाई नागरिक सहित इस सिंडिकेट के सदस्य एनसीबी दिल्ली जोन द्वारा दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक अन्य मामले में भी वांछित हैं। एनसीबी के अधिकारियों ने 16 अप्रैल को दिल्ली के कीर्ति नगर में डीएचएल के स्कैनिंग कार्यालय से 300 ग्राम आइस ड्रग  का एक पार्सल जब्त किया था। पार्सल अंकित सागर ने न्यूजीलैंड में ऑकलैंड के लिए बुक किया था। ये दिल्ली में स्थित डीटीडीसी, फेडएक्स, डीएचएल, यूपीएस और श्री मूर्ति आदि से पार्सल भेजते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed