फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi There has been a break in the speed of dengue so far 2470 cases have come to the fore

Delhi: डेंगू की स्पीड़ में लगी ब्रेक, अब तक 2470 केस आए सामने, दो हफ्तों से लगातार घट रहे मामले

Tue, 08 Nov 2022 08:59 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Nov 2022 08:59 AM IST
सार

एमसीडी की डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया की साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक, डेंगू के केस लगातार घट रहे हैं। इसके कारण मौजूदा तारीख में इस साल कुल मामले पिछले साल के कुल मामलों से कम हो गए हैं। पिछले साल मौजूदा समय 2708 मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
Delhi There has been a break in the speed of dengue so far 2470 cases have come to the fore
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के कुल 2470 केस सामने आए हैं। लेकिन राहत की बात ये है कि पिछले दो हफ्तों से डेंगू के केस लगातार घट रहे हैं। बीते हफ्ते में 26 अक्तूबर से 4 नवंबर के बीच डेंगू के 295 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके पहले वाले हफ्ते में 19 से 26 अक्तूबर के बीच 299 केस और 12 से 19 अक्तूबर के बीच वाले हफ्ते में 305 केस दर्ज किए गए थे। इसी प्रकार 5 से 12 अक्तूबर के बीच वाले हफ्ते में 314 केस सामने आए थे।

विज्ञापन


एमसीडी की डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया की साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक, डेंगू के केस लगातार घट रहे हैं। इसके कारण मौजूदा तारीख में इस साल कुल मामले पिछले साल के कुल मामलों से कम हो गए हैं। पिछले साल मौजूदा समय 2708 मामले दर्ज किए गए थे। बीते साल पूरे साल भर में 9613 केस दर्ज किए गए थे। इनमें से 8417 केस नवम्बर, दिसम्बर में दर्ज किए गए। इस साल भी नवम्बर-दिसम्बर का महीना डेंगू के खतरे के लिहाज से अहम है। डेंगू के मामले कम जरूर हुए हैं, लेकिन लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए उपाय बढ़ा देना चाहिए।

विज्ञापन

 

करोल बाग जोन में सर्वाधिक मामले
पिछले कई हफ्तों से पश्चिमी व दक्षिणी जोन में डेंगू के सर्वाधिक मामले दर्ज किए जा रहे थे, लेकिन बीते हफ्ते करोल बाग जोन में सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए हैं। यहां सर्वाधिक 21 नए केस आए हैं। इसके अलावा मध्य, दक्षिण, केशवपुरम में समान रूप से 19-19 मामले दर्ज किए गए हैं। बाकी जोनों में भी कुछ इसी प्रकार कम-ज्यादा मामले आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed