{"_id":"649f783bf1c43aa38403c793","slug":"delhi-supreme-court-seeks-response-from-up-government-on-plea-for-release-of-15-life-convicts-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : उम्रकैद के 15 दोषियों की रिहाई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, सुनवाई सितंबर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : उम्रकैद के 15 दोषियों की रिहाई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, सुनवाई सितंबर में
Sat, 01 Jul 2023 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 Jul 2023 06:20 AM IST
सार
जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस केवी विश्वनाथन की अवकाशकालीन पीठ ने राज्य सरकार को इस संदर्भ में नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई सितंबर में होगी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने 15 से 23 साल तक जेल में रहने के बाद समयपूर्व रिहाई की मांग करने वाले आजीवन कारावास के 15 दोषियों की याचिका पर यूपी सरकार से जवाब मांगा है। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस केवी विश्वनाथन की अवकाशकालीन पीठ ने राज्य सरकार को इस संदर्भ में नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई सितंबर में होगी।
विज्ञापन
पीठ ने प्रदेश सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें दोषियों ने एक अगस्त, 2018 को बनाई गई नीति के अनुसार, उन्हें बेहतर भविष्य के लिए समय पूर्व रिहाई करने का निर्देश देने की मांग की है। उनकी रिट याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता पहले से ही विभिन्न मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं और 15 से 23 साल की वास्तविक सजा काट चुके हैं।
विज्ञापन