फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Sukesh aide Pinky Irani used to enter Tihar Jail in royal style

Delhi : 200 करोड़ की ठगी में खुलासा ...तिहाड़ में शाही अंदाज में आती-जाती थी पिंकी ईरानी

Fri, 02 Dec 2022 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Dec 2022 06:34 AM IST
सार

Delhi : जेल महानिदेशक की तरह उसे प्रवेश दिया जाता था। पिंकी को देखते ही तिहाड़ के सारे गेट खुल जाते थे और कोई चेकिंग नहीं होती थी। ये सनसनीखेज खुलासा खुद पिंकी ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की पूछताछ में किया है।

विज्ञापन
Delhi: Sukesh aide Pinky Irani used to enter Tihar Jail in royal style
EOW ऑफिस में जाती पिंकी ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

200 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की सहयोगी पिंकी ईरानी तिहाड़ जेल में शाही अंदाज में प्रवेश करती थी। जेल महानिदेशक की तरह उसे प्रवेश दिया जाता था। पिंकी को देखते ही तिहाड़ के सारे गेट खुल जाते थे और कोई चेकिंग नहीं होती थी। ये सनसनीखेज खुलासा खुद पिंकी ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की पूछताछ में किया है। ईओडब्ल्यू ने पिंकी को पूछताछ के बाद बुधवार को गिरफ्तार किया था। पिंकी को बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल ले जाया गया।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुकेश चंद्रशेखर से मिलने के लिए पिंकी 15 बार से ज्यादा तिहाड़ गई थी। वह जब भी तिहाड़ जाती थी तो उसे फ्री एक्सेस मिलता था। अधिकारी उसे बाहर लेने आते थे और सुकेश की जेल तक ले जाते थे। पिंकी का न तो कोई पास बनता था और न ही पर्ची बनती थी। जांच में ये बात सामने आई है कि पिंकी की तिहाड़ में जाने की कोई इंट्री तक नहीं है। ऐसे में पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाली रही है।
विज्ञापन


वहीं, ईओडब्ल्यू की एक टीम पिंकी को बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल लेकर गई। पिंकी किन-किन गेट से जेल के अंदर जाती थी, कैसे जाती थी और किस जेल तक जाती थी आदि सवालों के जवाब जानने के लिए उसे तिहाड़ लेकर गई। वह तिहाड़ में सुकेश से कहां मिलती थी उस जगह का भी पता किया गया। पिंकी को तिहाड़ में बृहस्पतिवार सुबह से शाम तक रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल के अधिकारी आवभगत में लगे रहते थे
ईओडब्ल्यू की जांच में ये बात सामने आई है कि पिंकी जब तिहाड़ जेल में जाती थी तो इंतजाम सुकेश ही करवाता था। सुकेश के कहने पर जेल के अधिकारी व कर्मचारी पिंकी को लेने तिहाड़ जेल के गेट के बाहर आते थे। पिंकी कई अभिनेत्रियों को सुकेश से मिलाने तिहाड़ लेकर जाती थी।


जेल के कई अधिकारी ईओडब्ल्यू की रडार पर
पिंकी से पूछताछ के बाद तिहाड़ के कई अधिकारी व कर्मचारी ईओडब्ल्यू के रडार पर हैं। दिल्ली पुलिस ने पिंकी के जरिए तिहाड़ में इन अधिकारियों की बृहस्पतिवार को पहचान करने की कोशिश की। पुलिस ने कुछ अधिकारियों की पहचान कर ली है। इनमें से कुछ अधिकारियों पर पहले ही गाज गिर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed