फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Strong wind will blow today, clouds may prevail

दिल्ली: आज चलेगी तेज हवा, छाए रह सकते हैं बादल

Thu, 14 Apr 2022 04:46 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 14 Apr 2022 04:46 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में तेज धूप निकलने की वजह से पारा उछलकर सामान्य से पांच अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले तापमान 40 से नीचे रहा था। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Delhi Strong wind will blow today, clouds may prevail
दिल्ली में गुरुवार को चल सकती है तेज हवा - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को फौरी राहत के बाद बुधवार को भीषण गर्मी महसूस की गई। दिनभर तेज धूप निकलने की वजह से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए तेज रफ्तार से हवा चलने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में तेज धूप निकलने की वजह से पारा उछलकर सामान्य से पांच अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले तापमान 40 से नीचे रहा था। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 16 से 76 फीसदी रहा। दिनभर गर्म हवा से घरों से बाहर निकले लोग परेशान रहे।

विज्ञापन

रिज इलाका रहा सबसे गर्म

दिल्ली का रिज इलाका 41.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। इसके बाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। पालम में अधिकतम पारा 41 व गुरुग्राम में 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पारा अधिक होने से इन इलाकों में लू चली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed