दिल्ली: सीयूईटी के अंक को 85% महत्व देगा स्टीफेंस कॉलेज, विद्यार्थियों को कॉलेज दाखिला पोर्टल पर भी करना होगा पंजीकरण
डीयू में इस साल से सीयूईटी के माध्यम से दाखिले होने हैं। इसके लिए 6 अप्रैल से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉलेज की वेबसाइट पर नोटिस जारी कर कहा गया है कि अल्पसंख्यक होने के नाते कॉलेज को अपनी प्रवेश नीति के अनुसार आगे बढ़ने का अधिकार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट स्टीफेंस कॉलेज में सभी श्रेणी के छात्रों के लिए दाखिला 85 फीसदी सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) और साक्षात्कार के 15 फीसदी अंकों के आधार पर होगा। कॉलेज में दाखिले के लिए छात्रों को सीयूईटी पंजीकरण के साथ-साथ कॉलेज के दाखिला पोर्टल पर भी पंजीकरण कराना होगा। कॉलेज की ओर से दाखिला पोर्टल जल्दी ऐक्टिव किया जाएगा।
डीयू में इस साल से सीयूईटी के माध्यम से दाखिले होने हैं। इसके लिए 6 अप्रैल से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉलेज की ओर से अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया गया है। कहा गया है कि अल्पसंख्यक होने के नाते कॉलेज अपनी प्रवेश नीति के अनुसार आगे बढ़ने का अधिकार रखता है। कॉलेज में 50 फीसदी सीटें सामान्य छात्रों के लिए और शेष 50 फीसदी सीटें ईसाई छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं।
हाल ही में डीयू कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह की ओर से कहा गया था की कॉलेज को सामान्य सीटों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के अंकों को ध्यान में रखना चाहिए, जबकि कॉलेज अल्पसंख्यक सीटों के लिए साक्षात्कार आयोजित कर सकता है और 85 प्रतिशत अंक सीयूईटी को और बाकी साक्षात्कार के लिये दे सकता है।
कॉलेज की ओर से नोटिस में कहा गया है कि मैं अपना नाटक पोर्टल भी जल्द शुरू करेगा। जो छात्र कॉलेज में दाखिला चाहते हैं उन्हें सीयूईटी के लिए पंजीकरण के साथ-साथ दाखिला पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना चाहिए। कॉलेज सभी श्रेणियों के तहत आवेदकों की संख्या तय करेगा, जिन्हें सीयूईटी स्कोर के आधार पर छांटा जाएगा और उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।