{"_id":"6ab69509fc82b80e940666e9","slug":"delhi-sir-special-campaign-for-young-voters-voter-enrolment-camps-to-be-held-on-september-29-30-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एसआईआर: युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान, 29-30 सितंबर को लगेंगे नामांकन मतदाता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एसआईआर: युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान, 29-30 सितंबर को लगेंगे नामांकन मतदाता शिविर
Fri, 25 Sep 2026 09:07 PM IST
Digvijay Singh
एजेंसी
एजेंसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 25 Sep 2026 09:07 PM IST
सार
दिल्ली चुनाव निकाय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पहली बार पंजीकरण कराने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली चुनाव निकाय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पहली बार पंजीकरण कराने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार, 29 और 30 सितंबर को राजधानी के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में विशेष नामांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य 18 से 25 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं का अधिकतम संख्या में नामांकन सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
बूथ स्तर के अधिकारी करेंगे मदद:
इन विशेष शिविरों के दौरान बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) मतदाता सूची और खाली फॉर्म-6 के साथ मौजूद रहेंगे। यह फॉर्म मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए भरा जाता है। बीएलओ पात्र युवा मतदाताओं को फॉर्म भरने में मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
कौन कर सकता है आवेदन?
जो नागरिक एक अक्तूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या पूरी कर लेंगे, वे इन शिविरों में आवश्यक सहायक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं। जिन लोगों के नाम मसौदा (ड्राफ्ट) मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे भी इस प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं। जो युवा ऑफलाइन शिविरों में नहीं जा सकते, वे चुनाव आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल या 'ईसीआईनेट' मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन भी फॉर्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
पहले भी आयोजित हो चुके हैं विशेष शिविर:
दिल्ली चुनाव कार्यालय द्वारा 20 सितंबर को पहले विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। इसके बाद, मसौदा मतदाता सूची से छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नामांकन के लिए 27 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी के सभी मतदान केंद्र स्थानों पर दूसरा विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 को 30 सितंबर तक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, बीएलओ और अन्य निर्दिष्ट मतदान केंद्र स्थानों पर जमा किया जा सकता है। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद, आगामी चार नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।