फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Shiromani Akali Dal Badal constitutes a 21-member committee, party leader Avtar Singh announced

दिल्ली: शिरोमणी अकाली दल-बादल ने 21 सदस्यीय कमेटी का गठन, पार्टी नेता अवतार सिंह ने की घोषणा

Sat, 19 Mar 2022 11:12 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 19 Mar 2022 11:12 PM IST
सार

अवतार सिंह हित ने विपक्षियों पर हमला करते हुए बताया कि पहले भी ऐसा समय आया था जब सभी लोग पार्टी का साथ छोड़ गए थे। उस दौरान भी प्रकाश सिंह बादल के साथ डटकर दिल्ली के सिख नेता खड़े हुए थे और पार्टी को फिर खड़ा किया।

विज्ञापन
Delhi: Shiromani Akali Dal Badal constitutes a 21-member committee, party leader Avtar Singh announced
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश शिरोमणि अकाली दल बादल गुट ने 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह हित ने शनिवार को इसकी घोषणा की। शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा दिल्ली में पार्टी की कमान अवतार सिंह हित को सौंपे जाने के बाद उन्होंने प्रदेश कमेटी का गठन किया। 

विज्ञापन


अवतार सिंह हित ने बताया कि 21 सदस्यीय कमेटी में भूपिंदर सिंह आनंद, रविंदर सिंह खुराना, प्रीतपाल सिंह कपूर, सुखदेव सिंह रयात, गुरदेव सिंह भोला, एमजीएस बिंदरा, तेजपाल सिंह, अमरजीत सिंह संधु, अमरीत सिंह खानपुरी, सुरजीत सिंह विलखू, सुदीप सिंह, अवनीत सिंह रायसन, तरलोक सिंह नागरा, राजपाल सिंह पम्मी, सतपाल सिंह, जगमोहन सिंह विर्क, मनदीप सिंह भामरा, परमजीत सिंह मान, भुपिंदर सिंह मानक, जगदेव सिंह राणा व अन्य को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

फिर मजबूत होगी पार्टी: हित

अवतार सिंह हित ने बताया कि पहले भी ऐसा समय आया था जब सभी लोग पार्टी का साथ छोड़ गए थे। उस दौरान भी प्रकाश सिंह बादल के साथ डटकर दिल्ली के सिख नेता खड़े हुए थे और पार्टी को फिर खड़ा किया। इसलिए जिन लोगों ने पार्टी से धोखा किया है और निजी स्वार्थों के लिए पार्टी को खत्म करने पर अमादा हैं वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होंगे। इसका गठन अनेक शहादतों के बाद हुआ। वह कभी मर नहीं सकती, उसका खात्मा करने वालों का स्वयं का खात्मा हो जायेगा। इस मौके पर सुखदेव सिंह रयात, प्रीतपाल सिंह कपूर, तेजपाल सिंह, अमरीत सिंह खानपुरी, अमरजीत सिंह संधू, अवनीत सिंह रायसन समेत कई सिख नेता मौजूद रहे। सिख नेताओं ने कहा शिरोमणी अकाली दल शहीदों की जत्थेबंदी है।

नवगठित सिख राजनीतिक पार्टी के गठन पर उठाया सवाल

नवगठित शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट पार्टी के गठन पर दिल्ली के सिख राजनीतिक पार्टियों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। विपक्षी पार्टियों का कहना है कि धार्मिक जामा पहना कर पिछले दरवाजे से पार्टी रजनैतिक रंगत दे रही है। नई पार्टी के इरादों ने दिल्ली की संगतों को असमजंस में डाल दिया है।

इंदर मोहन सिंह ने कहा है कि शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट पार्टी एक तरफ तो पूर्णत: धार्मिक होने का दावा कर रही है साथ ही यह भी कह रही है कि अगर इस पार्टी से संबधित कोई व्यक्ति राजनैतिक चुनाव लड़ने का फैसला करता है तो उसे सहयोग दिया जायेगा। इसी से प्रतीत होता है कि इस पार्टी को धार्मिक जामा पहना कर पिछले दरवाजे से राजनैतिक रंगत भी दी गई है।

उन्होने इस नई पार्टी के चीफ पैटरन हरमीत सिंह कालका से पूछा है कि उनके द्वारा गटित की गई दोहरे मापदंड वाली पार्टी पूर्णत: धार्मिक कैसे हो सकती है? दिल्ली सरकार के गुरुद्वारा चुनाव विभाग ने शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट के नाम से बाल्टी चुनाव चिन्ह पहले ही सुरक्षित कर चुका है। ऐसे में कालका के नेतृत्व में गठित की गई नई राजनीतिक पार्टी को सुरक्षित चुनाव चिन्ह लेने के लिये सोसायटी एक्ट के अधीन रजिस्टर्ड होना आवश्यक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed