{"_id":"618226c858fa032343191782","slug":"delhi-security-beefed-up-in-the-city-ahead-of-diwali-cameras-and-drones-are-everywhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दीवाली से पहले शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई, चप्पे-चप्पे पर कैमरों और ड्रोन की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दीवाली से पहले शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई, चप्पे-चप्पे पर कैमरों और ड्रोन की नजर
Wed, 03 Nov 2021 11:37 AM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:37 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों में अर्द्धसैनिक बलों की करीब 50 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। कई स्थानों पर मचान पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीवाली से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाते हुए दिल्ली पुलिस ने चप्पे-चप्पे तक अपनी पहुंच बना ली है। दिल्ली में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है। अर्द्धसैनिक बल के जवान भी प्रमुख बाजारों में तैनात हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों में अर्द्धसैनिक बलों की करीब 50 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। कई स्थानों पर मचान पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार घोषणाएं भी कराई जा रही हैं। वहीं, सादी वर्दी में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी खरीदार के तौर पर बाजार में गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों से संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति दिखने पर पुलिस को सूचित करने के लिए कहा जा रहा है। बाजारों के प्रवेश मार्ग पर गेट लगाकर लोगों को रोका जा रहा है, जिससे अधिक भीड़ जमा न हो सके। कोरोना से बचाव के नियम पालन नहीं करने पर चालान भी काटे जा रहे हैं। बाजारों में पुलिसकर्मियों द्वारा मेटल डिटेक्टर से भी लोगों व वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय लोगों, कारोबारी और मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। स्थानों पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी तैनात कर दी गई हैं।