फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi's temperature will increase from next week

दिल्ली का मौसम : अगले सप्ताह से बढ़ेगा तापमान, पर नहीं बिगड़ेगी हवा

Sat, 12 Feb 2022 04:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 04:34 AM IST
सार

सप्ताह के अंत तक मौसम में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की वजह से सर्दी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Delhi's temperature will increase from next week
delhi weather - फोटो : Social Media

विस्तार

राजधानी में मौसम में बदलाव को लेकर हलचल कम हो गई है। यही वजह है कि सप्ताह के अंत तक मौसम में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की वजह से सर्दी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, आने वाले दिनों में एक के बाद एक लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश के रूप में देखने को नहीं मिलेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 22.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 32 से 95 फीसदी तक रिकॉर्ड किया गया।  दिनभर धूप खिलने से धूप का आनंद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


औसत श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता
राजधानी में मौसमी दशा का साथ देने की वजह से हवा की गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन औसत श्रेणी में रही है। सबसे साफ हवा 130 एक्यूआई के साथ ग्रेटर नोएडा की दर्ज की गई है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी वायु गुणवत्ता के बिगड़ने के आसार नहीं हैं।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 184 रहा। फरीदाबाद का 187, गाजियाबाद 140, गुरुग्राम 147 और नोएडा का 143 रहा। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, शुक्रवार को हवा की रफ्तार अधिक होने की वजह से हवा की सेहत सुधरी रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed