फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's pollution will not end without stall smoke: Kejriwal

केजरीवाल बोले, बगैर पराली का धुआं रुके नहीं खत्म होगा दिल्ली का प्रदूषण

Thu, 31 Oct 2019 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 31 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi's pollution will not end without stall smoke: Kejriwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक बार फिर दिल्ली के प्रदूषण को लेकर पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश की सरकारों पर उंगली उठाई है।
विज्ञापन


केजरीवाल के मुताबिक, पड़ोसी राज्यों के पराली के धुएं ने दिल्ली को बीते तीन दिन से गैस चैंबर में तब्दील कर दिया है। तीनों सरकारों से गुजारिश है कि वह किसानों को सुविधाएं मुहैया कराएं, ताकि उनको पराली जलाने की जरूरत न पड़े। साथ ही कहा कि बगैर पराली का धुआं रुके दिल्ली का प्रदूषण खत्म नहीं होगा।

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह दिल्ली वासियों की तरफ से हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सरकार से विनती कर रहे हैं कि तीनों सरकारें किसानों की मदद कर पराली जलाना बंद करवाएं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार दिल्ली वालों के साथ मिलकर प्रदूषण से निपटने की जंग लड़ रही है, लेकिन दूसरे राज्यों से आ रहे धुएं पर दिल्ली का जोर नहीं है। केजरीवाल ने भाजपा व कांग्रेस से अपील की कि वह अपनी-अपनी राज्य सरकार पर दबाव डालें कि तकनीक के सहारे पराली जलाने के मामलों पर बंदिश लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सभी संभव कोशिश कर रही है। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बनी सभी कमेटियां मानती हैं कि सिर्फ दिल्ली सरकार ही ग्रेप को संजीदगी से लागू कर रही है।


दिल्ली में डीजल के जेनरेटर बंद हैं। ट्रक अब दिल्ली में नहीं आ रहे हैं, चार दिवसीय लेजर शो से पटाखे इस साल कम जले हैं। केजरीवाल का दावा है कि दिल्ली का प्रदूषण बगैर पराली जलाने पर रोक लगाए खत्म नहीं होगा। केजरीवाल ने बताया कि शुक्रवार को ईपीसीए चेयरमैन भूरे लाल के साथ उनकी बैठक है। उनसे मिले सुझावों को भी दिल्ली सरकार लागू करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed