दिल्ली: त्रिलोकपुरी में मामूली बात पर दो परिवारों में बवाल, आधा दर्जन लोग हुए घायल, केस दर्ज
बवाल में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इनमें दो लोगों के सिर में गंभीर चोट लग गई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी इलाके में रविवार को गली में बच्चे खेलते हुए शोर मचा रहे थे। पड़ोसी अपनी बच्ची को पढ़ा रहा था। बार-बार डिस्टर्ब होने पर पीड़ित ने बच्चों से शोर न मचाने के लिए कहा तो बच्चों के परिजनों को यह बात अखर गई। दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। उन्होंने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। इस बवाल में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इनमें दो लोगों के सिर में गंभीर चोट लग गई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित संतोष कुमार (34) परिवार के साथ 26-ब्लॉक त्रिलोकुपुरी में रहता है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार रात को वह अपने घर पर बेटी को पढ़ा रहे थे। इस बीच उनके घर के बाहर पड़ोसी शाहिद खान व दोस्त अहसान के बच्च खेल रहे थे। बार-बार डिस्टर्ब होने पर संतोष कुमार घर से बाहर निकले और बच्चों को डांटकर चुप रहने के लिए कहा। बाद में उन्होंने बच्चों को वहां से भगा दिया।
इस बात से शाहिद और अहसान काफी खफा हो गए। दोनों संतोष के साथ गाली-गलोज करने लगे। आरोप है कि शाहिद ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। आरोप हैं संतोष की आवाज सुनकर उसके माता-पिता भी बाहर आ गए। दोनों परिवार एक-दूसरे से भिड़ गए।
हमले में शाहिद की पत्नी, एक रिश्तेदार, संतोष के पिता बाबूलाल व अन्य जख्मी हो गए। दोनों ही परिवारों ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाया। बाबूलाल व संतोष के सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने बवाल का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों ही परिवारों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।