फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi rise 13 perscent crime  in 2021 as compared to 2020 rakesh asthana said case recorder due to corona

दिल्ली में बढ़ा क्राइम ग्राफ: 13 फीसदी मामले बढ़े, पुलिस आयुक्त बोले- कोरोना की वजह से अपराधियों के हौंसले बुलंद

Thu, 24 Feb 2022 04:55 PM IST
सुशील कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 24 Feb 2022 04:55 PM IST
सार

2020 के मुकाबले साल 2021 में 13 प्रतिशत अपराध की संख्या में वृद्धि हुई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने इस मामले में गुरुवार को कहा कि कोरोना महामारी के चलते 2020 में कम केस दर्ज हुई थी।

विज्ञापन
Delhi rise 13 perscent crime  in 2021 as compared to 2020 rakesh asthana said case recorder due to corona
राकेश अस्थाना, दिल्ली पुलिस आयुक्त - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेहद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दिल्ली में जहां अपराध दर में कमी होनी चाहिए, वहीं इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल 2020 के मुकाबले 2021 में अपराध की संख्या बढ़ी है। 

विज्ञापन


2020 के मुकाबले साल 2021 में 13 प्रतिशत अपराध की संख्या में वृद्धि हुई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने इस मामले में गुरुवार को कहा कि कोरोना महामारी के चलते 2020 में कम केस दर्ज हुए थे। जिसके चलते कम मामले सामने आए थे। 2021 में अधिक मामले दर्ज हुए हैं, इस वजह से अपराध की संख्या में वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


आंकड़े के अनुसार, 2020 में 2,66,070  मामले दर्ज किए गए थे। वहीं 2021 में 3,06,389 मामले सामने आए थे। वहीं, पिछले साल 5,413 की तुलना में 2021 में 5,740 जघन्य अपराध के मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने कहा कि 2021 में लगभग 70 प्रतिशत अपराध डकैती और चोरी के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




2020 में झपटमार के 7,965 मामले सामने आए थे और 2021 में 9,383 मामले दर्ज किए गए, जो 15 प्रतिशत की वृद्धि थी। गिरफ्तारी के मामले में भी 13 फीसदी का इजाफा हुआ है। पुलिस ने कहा कि 2021 में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। 2021 में कुल 41,113 ऐसे मामले दर्ज किए गए थे।

वहीं, दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अगले साल 2023 में देश में G20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। अन्य महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम भी होंगे। इन सब को ध्यान में रखते हुए प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन को काफी अहमियत दी गई है, इसका पुनर्गठन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed