{"_id":"607c4064ae6d27607b6b1a5d","slug":"delhi-reports-25462-new-corona-cases-and-161-deaths-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से हाहाकार: दिल्ली में मिले 25 हजार से अधिक नए मामले, 161 मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से हाहाकार: दिल्ली में मिले 25 हजार से अधिक नए मामले, 161 मरीजों की मौत
Sun, 18 Apr 2021 08:27 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 18 Apr 2021 08:27 PM IST
सार
रविवार को दिल्ली में 25,642 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 161 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच रविवार को एक दिन में ही रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी। संक्रमण की शुरूआत के बाद ऐसा पहली बार है जब एक दिन में ही इतने अधिक लोग स्वस्थ हुए। हालांकि, दिल्ली में कोरोना के दैनिक मामलों के बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 25,462 लोग संक्रमित हुए हैं और 161 लोगों की मौत हुई। चिंता की बात यह है कि संक्रमण दर भी बढ़कर करीब 30 फीसदी हो गई है। वहीं, कोरोना से होने वाली कुल मौत का आंकड़ा भी 12 हजार के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को 20,159 लोग स्वस्थ हुए। इससे पहले शनिवार को भी 15 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए थे। हालांकि, जिस हिसाब से संक्रमित बढ़ रहे हैं, उसके मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या कम है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब कुल मरीजों की संख्या 8,53,460 पहुंच गई है। इसमें से 7,66,398 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 12,121 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते एक माह में ही एक हजार से ज्यादा लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। संक्रमण से मृत्युदर 1.42 फीसदी है। वहीं, कुल संक्रमण दर 5.26 फीसदी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 74,941 हो गई है।इसमें से 13,787 अस्पतालों में भर्ती है। होम आईसोलेशन में 34,938 रोगियों उपचार हो रहा है और कोविड केंद्रों में 638 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 85.620 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर तरीके से 56,015 और रैपिड एंटीजन प्रणाली से 29,605 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 62 लाख 80 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 13259 हो गई है। है।
विज्ञापन
67,448 लोगों का हुआ टीकाकरण
अधिक लोगों को टीका लगाया गया। अब तक करीब 25 लाख ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 700 से अधिक केंद्रों पर चले टीकाकरण कार्यक्रम में कुल 67,448 लोगों को टीका लगाया गया। कुल टीकाकरण में 54,306 को पहली व 13,142 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। अब तक 25,65,918 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।