{"_id":"61e567a146c39f313f0c1ec4","slug":"delhi-reports-12-527-new-cases-and-24-deaths-in-last-24-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना से थोड़ी राहत, 24 घंटे में 12,527 मामले और 24 की मौत, रोजाना केस 31 फीसदी कम हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना से थोड़ी राहत, 24 घंटे में 12,527 मामले और 24 की मौत, रोजाना केस 31 फीसदी कम हुए
Mon, 17 Jan 2022 07:48 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 17 Jan 2022 07:48 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक दिन में 44,762 नमूनों की जांच में 27.99 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं जिसके चलते 12527 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 18,340 मरीजों को छुट्टी दी गई है। वहीं 24 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मुंबई में कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन संक्रमित मरीजों में कमी आई है। हालांकि दैनिक संक्रमण दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि कोरोना की जांच में 20 हजार से भी ज्यादा नमूनों की जांच कम हुई है। इसके चलते दैनिक मामलों में करीब छह हजार की कमी दर्ज की गई है। हालांकि, 24 घंटे में संक्रमण दर मामूली बढ़ोत्तरी हुई है।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 44,762 नमूनों की जांच में 27.99 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं जिसके चलते 12527 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 18,340 मरीजों को छुट्टी दी गई है।
वहीं 24 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत भी दर्ज की गई है। इससे पहले रविवार को 65,621 नमूनों की जांच में 27.87 फीसदी यानी 18286 संक्रमित रोगी मिले थे। दोनों दिन की तुलना करें तो जांच में 20,859 नमूनों की कमी आई है। जबकि संक्रमण दर 27.87 से बढ़कर 27.99 फीसदी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
फिलहाल कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 17,22,497 तक पहुंच गई है। इनमें से 16,13,128 रोगी अब तक ठीक भी हुए हैं लेकिन 25387 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। वर्तमान में कोरोना के 83982 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें 68275 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि अस्पतालों में 2784, कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 475 और कोविड निगरानी केंद्र में 21 मरीज भर्ती हैं।

विभाग के अनुसार अस्पतालों में भर्ती 833 मरीजों का उपचार आईसीयू में चल रहा है जिनमें से 140 की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसी तरह 909 मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी दी जा रही है। अस्पतालों में भर्ती 350 मरीज बाहरी राज्यों के मूल निवासी हैं।
दिल्ली के 35 हजार इलाके सील
जांच और दैनिक मामलों में कमी आने के बाद भी कंटेनमेंट जोन की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार तक दिल्ली में 35 हजार इलाके पूरी तरह से सील किए गए हैं। यहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर सभी तरह की छूट पर रोक लगाई गई है। केवल आपात स्थिति को छोड़ अन्य सभी गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ यहां सिविल डिफेंस के जवानों को भी तैनात किया गया है।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 65,621 सैंपल की जांच में 27.87 फीसदी यानी 18,286 सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 28 मरीजों की मौत हुई है। वहीं 21,846 मरीजों को छुट्टी भी मिली है।