{"_id":"620147377fbbe967b10bc981","slug":"delhi-reports-1-151-new-cases-15-fatalities-and-2-120-recoveries-in-last-24-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एक ही दिन में 1151 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 15 मरीजों ने तोड़ा दम, 2120 को मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एक ही दिन में 1151 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 15 मरीजों ने तोड़ा दम, 2120 को मिली छुट्टी
Mon, 07 Feb 2022 09:52 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 07 Feb 2022 09:52 PM IST
सार
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 43991 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें 2.62 फीसदी नमूने कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिलहाल राजधानी में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 18,45,084 हुई है जिनमें से 18,11,201 मरीज ठीक हुए लेकिन 25998 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है।
विज्ञापन
देश में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले एक दिन में 1151 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 15 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है। 2120 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 43991 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें 2.62 फीसदी नमूने कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिलहाल राजधानी में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 18,45,084 हुई है जिनमें से 18,11,201 मरीज ठीक हुए लेकिन 25998 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है।
हर दिन संक्रमित रोगियों की संख्या कम होने की वजह से कुल सक्रिय मामले भी घटकर 7885 रह गए हैं। विभाग से जानकारी मिली है कि राजधानी में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 30 हजार से नीचे आई है। अलग अलग जिलों में करीब 28980 इलाकों को सील किया हुआ है।
विज्ञापन
इनके अलावा अस्पतालों को लेकर स्थिति देखें तो राजधानी के अलग अलग अस्पताल में 936 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 378 का उपचार आईसीयू में चल रहा है और 328 मरीजों को ऑक्सीजन देनी पड़ रही है। इनमें से 84 मरीजों की हालत अधिक गंभीर होने की वजह से इन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया हुआ है। इनके अलावा 144 मरीजों का उपचार कोविड स्वास्थ्य केंद्र और दो मरीज कोविड निगरानी केंद्र में उपचाराधीन हैं।

विभाग ने टीकाकरण को लेकर बताया कि अब तक राजधानी में 1.25 करोड़ व्यस्क आबादी दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुकी है। वहीं 15 से 17 वर्ष की आयु के 9.22 लाख किशोर वैक्सीन ले चुके हैं। इनके अलावा 3.16 लाख लोगों ने वैक्सीन की तीसरी यानी एहतियाती खुराक भी हासिल की है।
इन अस्पतालों में कोरोना का कोई मरीज नहीं
एक तरफ दिल्ली में कोरोना के नए मामले कम होने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या कम होने लगी है। फिलहाल राजधानी के आठ अस्पतालों में कोरोना का कोई भी मरीज भर्ती नहीं है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, एम्स के झज्जर परिसर, राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, जनकपुरी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, संजय गांधी, रेलवे और ईएसआई के दोनों अस्पतालों में कोई भी कोरोना मरीज उपचाराधीन नहीं है। इन अस्पतालों में कोविड रोगियों के लिए अलग से बिस्तर आरक्षित किए गए थे।