दिल्ली कोरोना वायरस अपडेट: 246 नए केस आए सामने, 8 की मौत, 385 हुए स्वस्थ
Delhi reported 246 new COVID-19 cases, 385 discharges, and 8 deaths in the last 24 hours, as per Delhi Health Department
— ANI (@ANI) January 17, 2021
Total cases: 6,32,429
Active cases: 2,544
Death toll: 10,746
Total discharges: 6,19,139 pic.twitter.com/YUnxcLq8WK
वहीं देश में कोरोना संक्रमण के 15,144 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 181 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नए मामलों और सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15,144 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले 1,05,57,985 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 181 मरीजों की मौत हो गई, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,52,274 हो गई हैं