फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Race for nursery admission in government schools from March 1

Delhi : दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की दौड़ एक मार्च से, 15 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

Sat, 25 Feb 2023 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 03:37 AM IST
सार

अब दिल्ली के सरकारी स्कूल (सर्वोदय) की नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए एक मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन
Delhi: Race for nursery admission in government schools from March 1
सांकेतिक तस्वीर...

विस्तार

दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा की दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अब दिल्ली के सरकारी स्कूल (सर्वोदय) की नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए एक मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इन कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑफलाइन आवेदन 15 मार्च तक किया जा सकता है। दिल्ली में रहने वाले बच्चे ही दाखिले के लिए आवेदन के पात्र होंगे। स्कूल से एक किलोमीटर की दूरी में रहने वाले बच्चों को दाखिले में प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि स्कूल किसी भी बच्चे को किसी भी परिस्थिति में फॉर्म जमा करने से मना नहीं करें। यदि एक किलोमीटर के दायरे में कोई स्कूल नहीं होगा, ऐसी परिस्थिति में तीन किलोमीटर की दूरी वाले बच्चे दाखिले के योग्य होंगे। यदि बच्चा तीन किलोमीटर से अधिक की दूरी पर रहता है तो प्रिंसिपल बच्चे के सुरक्षित परिवहन के लिए अभिभावकों से शपथ पत्र लेंगे। शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने इलाके के सर्वोदय स्कूल से अभिभावक दाखिला फॉर्म को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


स्कूल में लगे ड्रॉप बॉक्स में अभिभावक सुबह की पाली वाले स्कूलों में सुबह 8.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक व सांयकालीन पाली वाले स्कूलों में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक फॉर्म डाल सकते हैं। निदेशालय ने दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया है कि किसी भी बच्चे को किसी भी परिस्थिति में फॉर्म जमा करने से मना नहीं किया जाएगा। तीनों कक्षाओं के प्रत्येक सेक्शन में 40-40 बच्चे ही होंगे। नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2023 तक तीन वर्ष, केजी में दाखिले के लिए चार वर्ष व पहली कक्षा में दाखिले के लिए पांच वर्ष पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मार्च को आवेदन करने वाले बच्चों की सूची फॉर्म में की गई गलती के साथ जारी की जाएगी। यदि बच्चे के फॉर्म में कोई गलती है तो अभिभावक 20 व 21 मार्च को स्कूल जाकर गलती में सुधार कर सकते हैं। यदि फॉर्म कक्षा की जरूरत के मुताबिक प्राप्त होंगे तब लॉटरी नहीं निकाली जाएगी। यदि लॉटरी की जरूरत होगी तब 22 मार्च को लॉटरी सुबह 11 बजे व सांध्यकालीन पाली वाले स्कूलों के लिए दोपहर तीन बजे लॉटरी निकाली जाएगी। उसके बाद सुबह की पाली के लिए ड्रा से चयनित हुए बच्चों की सूची 24 मार्च को सुबह 11 बजे व शाम की पाली के लिए चयनित बच्चों की सूची दोपहर तीन बजे नोटिस बोर्ड पर जारी कर दी जाएगी। उसके बाद 25 मार्च से 31 मार्च तक दाखिले होंगे।


खाली सीटों पर एक अप्रैल से होंगे दाखिले
सीटें खाली रहने पर एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक प्रतीक्षा सूची में स्थान पाने वालों के दाखिले होंगे। यदि आरक्षित वर्ग की सीटें नहीं भर पाती तो इन सीटों पर अनारक्षित वर्ग के बच्चों को दाखिला मिलेगा। दाखिले के समय जरूरी दस्तावेजों के अभाव में किसी भी दिव्यांग, शरणार्थी, अनाथ, विस्थापित, बेघर, बच्चे को दाखिले से मना नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed