फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Principal Secretary Finance Satish Chandra Verma of not following orders of government minister says Ati

केजरीवाल और LG में फिर तकरार: AAP मंत्री आतिशी का दावा, मुख्य सचिव के बाद अब इस अफसर ने नहीं माना आदेश

Wed, 30 Aug 2023 04:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 30 Aug 2023 04:16 PM IST
सार

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के प्रिंसिपल सेक्रेटरी फाइनेंस सतीश चंद्र वर्मा पर सरकार के मंत्री का आदेश नहीं मानने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कैसे काम होगा। 

विज्ञापन
Delhi Principal Secretary Finance Satish Chandra Verma of not following orders of government minister says Ati
दिल्ली मंत्री आतिशी - फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty

विस्तार

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस पीसी में उन्होंने दिल्ली सर्विस बिल को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि ये बिल दिल्ली सरकार की सभी शक्तियों को केंद्र के हिसाब से चलाता है। जैसा की आप सभी लोग देख रहे हैं कि दिल्ली में संविधान की छज्जियां उड़ रही हैं।

विज्ञापन


आतिशी ने पीसी के दौरान कहा कि केंद्र सरकार एक ऐसा कानून लेकर आई है। जो दिल्ली सरकार की सारी ताकत को छिन लेता है। जो हमारे देश के संविधान ने एक लोकतंत्र बनाया। लोकतंत्र का क्या मतलब है। जो लोगों के जरिए जाना जाता है। जो यह बिल है। चुनी हुई सरकार के प्रति अफसरों की जवाबदेही को खत्म कर देता है।
विज्ञापन

 

आगे कहा कि कुछ दिन पहले मैं एक चिट्ठी मुख्य सचिव नरेश कुमार की लेकर आई थी। जिसमें उन्होंने 10 पेज की चिट्ठी में कहा था कि वह दिल्ली की चुनी हुई सरकार के मंत्री के आदेश का पालन नहीं करेंगे। वह पहला परिणाम था। किस तरह से अफसरों ने चुनी हुई सरकार के मंत्रियों की बात मानने से मना कर दिया। 

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सवाल है कि अभी तो ऐसा उन्होंने कहा है। बाद में अन्य सचिव कहने लगे कि हम तो उनका आदेश नहीं मानेंगे तो दिल्ली में काम कैसे होगा। जहां फाइनेंस सेक्रेटरी ने इस 40 पेज के चिट्ठे को भेजकर मेरे द्वारा भेजे गए आदेश को मानने से मना कर दिया। प्रिंसिपल सेक्रेटरी फाइनेंस सतीश चंद्र वर्मा ने मुझे यह चिट्ठी भेजी।


सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के सीएम  अरविंद केजरीवाल ने भी अफसरों के आदेश नहीं मानने पर ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली सर्विसस बिल चुनी हुई सरकार के आदेश के खिलाफ इन आधिकारियों की खुली बगावत है। अधिकारी दिल्ली सरकार के मंत्रियों के आदेश नहीं मान रहे हैं। क्या किसी देश या राज्य में ऐसा हो रहा है। जहां मंत्री के आदेश को अधिकारी नहीं मान रहे हैं। भाजपा क्या चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed