फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Porn video made by youth in Mayur Vihar recovered 4.54 lakh by blackmailing

दिल्ली: मयूर विहार में युवती ने युवक का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर 4.54 लाख वसूले...

Wed, 13 Apr 2022 04:55 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 13 Apr 2022 04:55 AM IST
सार

युवक ने सोशल मीडिया के जरिये एक अंजान लड़की से दोस्ती की। युवती ने पीड़ित को एक लिंक भेजकर उस पर वीडियो कॉल करने के लिए कहा। इसके बाद एक मिनट के भीतर युवक के तीन अश्लील वीडियो बना लिए।

विज्ञापन
Delhi Porn video made by youth in Mayur Vihar recovered 4.54 lakh by blackmailing
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडियो पर अंजान लोगों से दोस्ती करते हैं तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि आप भी किसी शातिर गैंग के जाल में फंसने जा रहे हो। मयूर विहार के एक युवक के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन


युवक ने सोशल मीडिया के जरिये एक अंजान लड़की से दोस्ती की। युवती ने आरोपी को एक लिंक भेजकर उस पर वीडियो कॉल करने के लिए कहा। इसके बाद एक मिनट के भीतर युवक के तीन अश्लील वीडियो बना लिए। बाद में इन वीडियो के आधार पर युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवक से 4.54 लाख रुपये वसूलने के बाद आरोपी और रुपयों की डिमांड करने लगे। परेशान होकर युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पूर्वी जिला साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित सलमान (40) परिवार के साथ मयूर विहार इलाके में रहता है। उसका अपना कारोबार है। पिछले दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये सलमान की एक युवती से दोस्ती हुई थी। 25 फरवरी को युवती ने सलमान को एक वीडियो लिंक भेजा। सलमान से लिंक के जरिये वीडियो कॉल करने के लिए कहा गया। पहले तो सलमान ने मना किया, लेकिन लड़की ने बाथरूम में जाकर कॉल करने के लिए कहा। सलमान उसके झांसे में आ गया।

वीडियो कॉल कर अश्लील हरकत करने को कहा

उसने बताया कि लड़की ने सलमान से अश्लील हरकत करते हुए वीडियो कॉल करने के लिए कहा। सलमान ने ऐसा किया। इसके बाद 28 फरवरी को सलमान के पास किसी विक्रम राठौड़ नामक शख्स का कॉल आया। उसने किसी राहुल का नंबर देकर सलमान को उससे बात करने के लिए कहा। सलमान ने राहुल को कॉल की तो उसने कहा कि उसके पास उसके तीन अश्लील वीडियो हैं। वह इनको फेसबुक के अलावा यू-ट्यूब पर अपलोड करने के अलावा उसके दोस्तों को भी भेज देगा। आरोपी ने बदले में हर वीडियो के बदले 21,600 रुपये की डिमांड की। सलमान ने 64,800 रुपये दे दिए।

विज्ञापन

सलमान ने बताया कि राहुल को रुपये भेजने के कुछ ही दिनों बाद सलमान के पास किसी विजय पाटिल नामक शख्स का कॉल आया। कॉलर ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। उसने बताया कि वीडियो के बाद लड़की काफी हताश थी। वह अस्पताल में भर्ती है। सलमान के खिलाफ आरोपी कार्रवाई करने की बात करने लगा। मामला सेटल करने के लिए आरोपी ने उससे 1.20 लाख की डिमांड की।

सलमान के अनुसार, मजबूर होकर उसने रुपये दे दिए। इसके बाद दोबारा वीडियो मीडिया में लीक करने की धमकी देकर सलमान से चार लाख की डिमांड की गई। किसी तरह सलमान ने 2.70 लाख का इंतजाम कर आरोपियों को दिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार रुपयों की डिमांड करने लगे तो सलमान को मामला संदिग्ध लगा। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अब छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed