फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police withdrew the security of the victim in the case of cruelty to the woman in Kasturba Nagar

दिल्ली: कस्तूरबा नगर में महिला से हैवानियत मामले में पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा वापस ली, परिवार को नहीं कोई ऐतराज

Tue, 12 Apr 2022 02:57 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 12 Apr 2022 02:57 AM IST
सार

पीड़िता की बहन ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस ने परिवार से बातचीत कर सुरक्षा हटा ली है। इससे पूर्व लगातार 24 घंटे दो पुलिसकर्मी उनके घर के बाहर तैनात रहते थे। पीड़िता कहीं भी जाती तो पुलिस के जवान उसके साथ ही जाते थे।

विज्ञापन
Delhi Police withdrew the security of the victim in the case of cruelty to the woman in Kasturba Nagar
कस्तूरबा नगर में महिला के साथ हुई हैवानियत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवेक विहार के कस्तूरबा नगर में 26 जनवरी के दिन हैवानियत का शिकार हुई 20 वर्षीय महिला को पुलिस ने सुरक्षा हटा ली है। घटना के बाद से महिला को सुरक्षा दी हुई थी। अब हालात थोड़े बेहतर हैं। इसके अलावा मामले के ज्यादातर आरोपी जेल में बंद हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने महिला की सुरक्षा को वापस लेने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता और उसके परिवार को इससे कोई ऐतराज भी नहीं है। परिवर का कहना है कि बस पुलिस उनकी सुनवाई करती रही। घटना का करीब ढाई माह बीत चुके हैं। पीड़िता अब मानसिक रूप से भी ठीक हो रही है। पुलिस लगातार परिवार और पीड़िता के संपर्क में है।

विज्ञापन

पीड़िता की बहन ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस ने परिवार से बातचीत कर सुरक्षा हटा ली है। इससे पूर्व लगातार 24 घंटे दो पुलिसकर्मी उनके घर के बाहर तैनात रहते थे। पीड़िता कहीं भी जाती तो पुलिस के जवान उसके साथ ही जाते थे। अब परिवार को भी सुरक्षा हटाने पर कोई ऐतराज नहीं है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार को बीट अधिकारी, डिवीजन अफसर, एसएचओ के अलावा तमाम वरिष्ठ अधिकारियों के नंबर दिए गए हैं। किसी भी दिक्कत के समय तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने के लिए कहा गया है। बता दें कि विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके मे 26 जनवरी को 20 वर्षीय महिला के साथ हैवानियत की गई थी। मामला खूब चर्चा में आया था। इसके बाद महिला को सुरक्षा दी गई थी। अब दो माह से अधिक समय तक सुरक्षा देने के बाद पुलिस ने सुरक्षा हटा ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed