{"_id":"6039e12b8ebc3ee90b47df1e","slug":"delhi-police-will-seek-legal-opinion-to-add-treason","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस देशद्रोह की धारा जोडने के लिए कानूनी राय लेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस देशद्रोह की धारा जोडने के लिए कानूनी राय लेगी
Sat, 27 Feb 2021 11:37 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर रैली निकालते किसान
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने 37 शर्तों के साथ गणतंत्र दिवस वाले दिन 26 टैक्टर रैली निकालने के लिए सशर्त अनुमति दे दी थी। किसान नेताओं ने शर्तों को मानने की हां तो भर दी थी मगर किसान ने पहले ही तय कर लिया था कि वह लालकिले समेत नई दिल्ली जाएंगे। किसान प्रदर्शन स्थलों पर बैठे युवा प्रदर्शनकारियों ने शर्तों को कभी नहीं माना था।
विज्ञापन
ये खुलासा दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में मौजूद जम्मू के किसान नेता मोहिंदर सिंह खालसा ने पूछताछ में किया है। दिल्ली पुलिस लालकिला हिंसा मामले में देशद्रोह की धारा जोडने के लिए कानून सलाह लेगी।
विज्ञापन
किसान नेता मोहिंदर खालसा ने पूछताछ में बताया कि प्रदर्शन स्थलों पर बैठे युवाओं ने दिल्ली पुलिस की शर्तो को कभी नहीं माना।
उन्होंने बताया कि युवा समेत वह उसके समर्थक दिल्ली जाने के लिए सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे थे। खास बात ये है कि ये आरोपी अब तो पुलिस की पूछताछ में खुलकर बोलने लगे है कि वह दिल्ली जाना चहाते थे। इसके लिए ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए थे। पुलिस की जांच में ये भी बात सामने आई है कि मोहिंदर सिंह खालसा अपने काफी समर्थकों के साथ लालकिले पहुंचा था। मोहिंदर खालसा के समथकों ने लाल किले पर मौजूद भीड़ को हिंसा के लिए उसकाया था।
विज्ञापन
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त(अपराध शाखा) प्रवीर रंजन ने बताया कि लाल किला पर हिंसा व लालकिला प्राचीर पर धार्मिक झंडा फहराने की साजिश के रचने के सबूत जुटा रही है। पुलिस इस बात के तथ्य एकत्रित कर रही है कि किस तरह साजिश रची गई। दिल्ली पुलिस लालकिला हिंसा में द्रेशद्रोह की धारा जोडने के लिए कानूनी सलाह लेगी। हालांकि अभी तक की जांच में देशद्रोह वाली कोई बात सामने नहीं आई है।