फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi police starts to send the impound goods to hospitals for treatment of Covid patients

जब्त सामान पुलिस ने अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों को देना किया शुरू

Tue, 04 May 2021 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Delhi police starts to send the impound goods to hospitals for treatment of Covid patients
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौरान कालाबाजारी में जब्त की गई जीवन रक्षक दवाएं और अन्य सामान को पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों को देना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों कोर्ट ने आदेश दिया था कि जब्त की गई जीवन रक्षक दवाओं, ऑक्सीजन सिलिंडर और उपकरणों को इमरजेंसी वाले मरीजों के इस्तेमाल के लिए पुलिस अस्पतालों को दे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में पुलिस ने सोमवार को भारी मात्रा में जब्त इंजेक्शन, दवाएं, ऑक्सीजन सिलिंडर व उपकरणों को अस्पतालों को पहुंचा दिया। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि 86 रेमडेसिविर इंजेक्शन संजय गांधी अस्पताल, अंबेडकर अस्पताल, दीपचंद बंधु अस्पताल, पार्क अस्पताल, कैलाश अस्पताल, सीडीएमओ, तेरापंत छतरपुर, रोहिणी कोविड केयर सेंटर और डीडीएमए नॉर्थ को दिए गए। इसके अलावा 90 फेबिपिरावर गोलियों को दीपचंद बंधु अस्पताल को दिया गया। वहीं 100 रेमडेसिविर इंजेक्शन अभी देने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस के पास से जब्त किए गए 190 रेमडेसिविर इंजेक्शन नकली मिले हैं। प्रवक्ता ने बताया कि 70 ऑक्सीजन सिलिंडर को रिलीज किए गए। इनको डीडीएमए वेस्ट, सीडीएमओ तेरापंत अंसारी अस्पताल, वर्ल्ड ब्रेन सेंटर अस्पताल, आर्या अस्पताल, भगतचंद्र अस्पताल दक्षिण-पश्चिम जिले में भेजा गया। 140 सिलिंडर रिलीज करने की प्रक्रिया अभी जारी है।
चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि उत्तरी जिला पुलिस द्वारा जब्त किए गए 170 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर को भी रिलीज कर दिया गया। इनमें 60 को एम्स को सौंप दिया गया है, 40 सीएपीएफ अस्पताल और बाकी कोविड केयर सेंटरों को सौंप दिए गए।

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस द्वारा जब्त किए गए कन्संट्रेटर रिलीज करने की प्रक्रिया जारी है। इसी तरह पुलिस ने 66 ऑक्सीजन फ्लोमीटर, 24 ऑक्सीजन रेगुलेटर और 36 पल्स ऑक्सीमीटर भी रिलीज किए हैं। 18 ऑक्सीजन पंप और 28 ऑक्सीजन फ्लो मीटर रिलीज करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed