फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police soldiers attacked for catching crooks

बदमाश को पकड़ने गए दिल्ली पुलिस के जवानों पर हमला

Fri, 31 Jul 2020 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police soldiers attacked for catching crooks
नई दिल्ली। मेवात से सटे भरतपुर के गांव हिंगोटा में दो बदमाशों को पकड़ने गई दिल्ली पुलिस की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान गांव वालों ने सरबल नामक बदमाश को पुलिस से छुड़ा लिया। बुधवार को चाणक्यपुरी थाने के आठ पुलिसकर्मी ओएलएक्स के जरिये ठगी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पकड़ने थाना खो अंतर्गत गांव हिंगोटा गए थे। हमले में कुछ पुलिसवाले घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस टीम तीन गाड़ियों में सरबल व आफिर को गिरफ्तार करने गई थी। तभी कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और बड़े-बड़े पत्थर लगाकर गांव से बाहर निकलने के सारे रास्ते बंद कर दिए। पुलिसकर्मियों पर पथराव भी करने लगे। उनमें कुछ महिलाएं भी थीं। खुद को घिरा देख पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अफसरों को सूचना दी। राजस्थान प्रशासन के अधिकारियों को फोन करने के बाद स्थानीय पुलिस फोर्स पहुंच गई, जिसके बाद ही दिल्ली पुलिस के जवान गांव से निकल सके। पुलिस ने खो थाने में 24 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

चाणक्यपुरी पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार कर मेजर व अफसर बनकर ओएलएक्स के जरिये ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। पुलिस के मुताबिक, ओएलएक्स पर स्कूटी का विज्ञापन देखकर घनश्याम ने दिए गए नंबर पर बात की। संजय नामक युवक ने फोन उठाया और खुद को सीआईएसएफ का सब-इंस्पेक्टर बताया। स्कूटी का सौदा तय हो गया। घनश्याम ने संजय के खाते में 34 हजार रुपये जमा करा दिए। जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने जांच के बाद नूंह के पैमाखेड़ा निवासी इरफान को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद ही पुलिस दोनों बदमाशों को पकड़ने हिंगोटा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed