फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police registers FIR against Rakhi Sawant and brother for cheating

अभिनेत्री राखी सावंत और भाई पर फर्जीवाड़े में एफआईआर

Fri, 05 Mar 2021 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
delhi police registers FIR against Rakhi Sawant and brother for cheating
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत और उसके भाई के खिलाफ विकासपुरी थाने में ठगी व फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया गया है। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने इन पर आरोप लगाया है कि एक फिल्म की शूटिंग और विकासपुरी एच ब्लॉक में डांस और म्यूजिक इंस्टीट्यूट खोलने के लिए उससे छह लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राखी सावंत के भाई राकेश सावंत और राज खत्री ने उससे छह लाख की ठगी की है। उन लोगों ने उसे सिनेमा स्कैंडल नाम की फिल्म बनाने और डांस और म्यूजिक इंस्टीट्यूट खोलने के नाम पर उससे छह लाख रुपये ले लिए। राखी सावंत के इस इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करने का कार्यक्रम भी निर्धारित था। लेकिन अभी तक न तो फिल्म बनाई गई और न ही कोई इंस्टीट्यूट खोला गया। जब शिकायतकर्ता ने उनसे अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें सात लाख का चेक दिया गया। जो बाउंस हो गया।
विज्ञापन

उसके बाद शिकायतकर्ता ने अदालत की शरण ली। अदालत ने सुनवाई के बाद पुलिस को मामला दर्ज कर जांच का आदेश दिया। 22 फरवरी को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed